आईपीएल 2024 के तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने आंद्रे रसेल (Andre Russell) के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से सनराइजर्स हैदराबाद को 4 रन से हरा दिया। हेनरिक क्लासेन  ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन वो टीम को जीत नहीं दिला पाए। हैदराबाद को आखिरी दो ओवरों में 39 रन चाहिए। मिचेल स्टार्क ने 19वें ओवर में 6 0 Wd 6 6 1 6 कुल 26 रन दिए। वहीं 20वें ओवर में हर्षित ने 9 रन दिए। 

Advertisement

वहीं सुयश ने आखिरी ओवर में क्लासेन का शानदार कैच लपककर मैच पलट दिया 24.75 करोड़ में बिकने वाले आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ने 4 ओवर में 53 रन दिए। कोलकाता ने आखिरी 5 ओवरों में 85 रन बनाये। हैदराबाद  की तरफ से इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में टी नटराजन की जगह अभिषेक शर्मा आये। कोलकाता ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में रमनदीप सिंह की जगह सुयश शर्मा को खिलाया। इस मैच में कुल 29 छक्के लगे। कोलकाता ने 14 और हैदराबाद ने 15 छक्के लगाए। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 208 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 64(25)* रन आंद्रे रसेल के बल्ले से निकले। अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने 2 चौके और 7 छक्के लगाए। फिल साल्ट ने 54(40) रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। रमनदीप ने 17 गेंद में एक चौके और 4 छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। रिंकू सिंह ने 15 गेंद में 3 चौको की मदद से 23 रन का योगदान दिया। 

आंद्रे और रिंकू ने सातवें विकेट के लिए 81 (33) रन की साझेदारी निभाई। इस साझेदारी में रिंकू का योगदान मात्र 15 रन का था। साल्ट और रमनदीप ने 5वें विकेट के लिए 54 (29) रन की साझेदारी निभाई। टी नटराजन ने सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये। मयंक मारकंडे विकेट हासिल किये। एक विकेट कप्तान पैट कमिंस लेने में सफल रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 204 रन ही बना पायी। हैदराबाद की हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा रन हेनरिक क्लासेन के बल्ले से निकले। उन्होंने 29 गेंद में 8 छक्कों की मदद से 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने 19 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 32 रन की पारी खेली। वहीं मयंक अग्रवाल ने 21 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 32 रन की ही पारी खेली। अभिषेक और मयंक ने पहले विकेट के लिए 60 (33) रन जोड़ते हुए अच्छी शुरुआत दी। कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट हर्षित राणा ने हासिल किये। आंद्रे रसेल ने 2 विकेट हासिल किये। एक-एक विकेट वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को मिला। 

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन: मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को यानसेन, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन। 

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती। 

हैदराबाद के इम्पैक्ट खिलाड़ी: नितीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स और अभिषेक शर्मा।

Also Read: Live Score

Advertisement

कोलकाता के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सुयश शर्मा, मनीष पांडे, वैभव अरोरा, अंगकृष रघुवंशी, रहमानुल्लाह गुरबाज़। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार