आईपीएल 2024 का ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होगी तो ह्यू एडमीडेस (Hugh Edmeades) ऑक्शनर नहीं होंगे। बीसीसीआई ने अनुभवी ऑक्शनर एडमीडेस को पहले ही सूचित कर दिया है कि इस एडिशन के लिए उनकी सेवाओं की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक मल्लिका सागर (Mallika Sagar), जो महिला प्रीमियर लीग (WPL) की ऑक्शनर हैं, तो आइये हम आपको मल्लिका के बारे में बताये।

Advertisement

मल्लिका इस साल की शुरुआत में वूमेंस प्रीमियर लीगा ऑक्शन में ऑक्शनर थी। सागर 9 दिसंबर को मुंबई में WPL 2024 की ऑक्शन में ऑक्शनर की भूमिका भी निभाएंगी। मुंबई में पुंडोले की ऑक्शनर सागर ने फिलाडेल्फिया में ब्रायन मावर कॉलेज से कला इतिहास की डिग्री प्राप्त करने के बाद 2001 में क्रिस्टी में अपना करियर शुरू किया। वह भारतीय मूल की पहली ऑक्शनर और क्रिस्टीज़ में उस भूमिका में पहली महिला बनीं। मल्लिका ने 2021 में प्रो कबड्डी लीग की नीलामी की भी देखरेख की है और वह नीलामी आयोजित करने वाली पहली महिला बन गई हैं। 

Advertisement

एडमीडेस की बात करें तो, उन्होंने 2018 में आईपीएल के आधिकारिक ऑक्शनर के रूप में पदभार संभाला था क्योंकि रिचर्ड मैडली ने उन्हें कमान सौंपी थी। 2022 मेगा ऑक्शन में बेंगलुरु के होटल के बॉलरूम में ऑक्शन के दौरान एडमीडेस फर्श पर गिर पड़े थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, उनके गिरने का कारण 'पोस्टुरल हाइपोटेंशन' था। वह अगले दिन कार्यभार संभालने के लिए लौट आए थे पहले ही दिन उनकी जगह चारु शर्मा को ले लिया गया जिन्होंने संकट के समय शानदार काम किया था। एडमीडेस कोच्चि में आईपीएल 2023 की ऑक्शन में भी ऑक्शनर के रूप में वापस आए थे। हालाँकि, रिपोर्टों के अनुसार, उनकी जगह एक भारतीय को लिया जाना तय है। एडमीडेस की जगह लेने वाली ऑक्शन मल्लिका सागर हैं।

Also Read: Live Score

एडमीडेस फाइन आर्ट, क्लासिक कारों और चैरिटी ऑक्शन में माहिर हैं, उन्होंने 2016 में एक इंडिपेंडेंट करियर में कदम रखने से पहले प्रतिष्ठित क्रिस्टी के साथ जुड़े हुए 38 साल बिताए। उन्होंने अपनी पहली आईपीएल ऑक्शन आयोजित करने के लिए 2018 में जयपुर की जर्नी की। इससे पहले उन्होंने 2500 से अधिक ऑक्शन आयोजित किया था, लेकिन क्रिकेट में एक भी नहीं की थी।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार