IPL 2024: बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, मुंबई ने दिल्ली को 29 रन से हराते हुए हासिल की पहली जीत

Updated: Sun, Apr 07 2024 19:22 IST
IPL 2024: बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, मुंबई ने दिल्ली को 29 रन से हराते हुए हासिल की पहली जीत (Image Source: Google)

आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस ने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की मदद से दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हरा दिया। ये मुंबई की इस सीजन में पहली जीत है। इससे पहले उन्हें 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में खलील अहमद की जगह कुमार कुशाग्र को खिलाया। मुंबई ने इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में सूर्यकुमार यादव की जगह आकाश मधवाल को खिलाया। दिल्ली की तरफ से आखिरी ओवर करने आये एनरिक नॉर्खिया पर रोमारियो शेफर्ड जमकर बरसे। उन्होंने 4 6 6 6 4 6 सहित कुल 32 रन बटोरे। ये इस सीजन का अब तक का सबसे महंगा ओवर है। 

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में स्कोरबोर्ड पर 5 विकेट खोकर 234 रन का स्कोर टांगा। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन रोहित शर्मा ने बनाये। उन्होंने 27 गेंद में 6 चौको और 3 छक्कों की मदद से 49 रन की पारी खेली। टिम डेविड ने 21 गेंद में 2 चौको और 4 छक्कों की मदद से 45 रन की पारी खेली। ईशान किशन ने 23 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 42 रन की पारी खेली। शेफर्ड ने 10 गेंद में 3 चौको और 4 छक्कों की मदद से 39 रन की पारी खेली। कप्तान हार्दिक पांड्या ने 33 गेंद में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रन की पारी खेली। 

रोहित और ईशान ने पहले विकेट के लिए 80 (42) रन की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। हार्दिक और डेविड ने 5वें विकेट के लिए 60 (32) रन जोड़े। शेफर्ड और डेविड ने छठे विकेट के लिए 53(13)* रन की साझेदारी निभाई। मुंबई ने आखिरी 5 ओवरों में 96 रन बनाये। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट एनरिक नॉर्खिया और अक्षर पटेल को मिले। खलील अहमद के खाते में एक विकेट गया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 205 रन ही बना सकी। दिल्ली की तरफ से सबसे ज्यादा रन ट्रिस्टन स्टब्स ने बनाये। उन्होंने 25 गेंद में 3 चौको और 7 छक्कों की मदद से 71* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पृथ्वी शॉ ने 40 गेंद में 8 चौको और 3 छक्कों की मदद से 66 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। अभिषेक पोरेल ने 31 गेंद में 5 चौको की मदद से 41 रन की पारी खेली। पृथ्वी और पोरेल ने दूसरे विकेट के लिए 88 (49) रन की साझेदारी निभाई। स्टब्स और पोरेल ने तीसरे विकेट के लिए 34(19) रन की साझेदारी की। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट 4 गेराल्ड कोएत्ज़ी को मिले। जसप्रीत बुमराह ने 2 विकेट अपने नाम किये। एक विकेट शेफर्ड लेने में सफल रहे। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्खिया, ईशांत शर्मा, खलील अहमद। 

Also Read: Live Score

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें