IPL 2024: बुमराह का कहर, सटीक यॉर्कर डालते हुए कर डाला साहा को क्लीन बोल्ड, देखें Video

Updated: Sun, Mar 24 2024 20:35 IST
IPL 2024: बुमराह का कहर, सटीक यॉर्कर डालते हुए कर डाला साहा को क्लीन बोल्ड, देखें Video (Image Source: Google)

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 5वें मैच में मुंबई इंडियंस के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अपने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर गुजरात टाइटंस के ऋद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) को क्लीन बोल्ड कर दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। 

पारी का चौथा और अपना पहला ओवर करने आये बाएं हाथ के तेज गेंदबाज बुमराह ऑफ स्टंप लाइन पर सटीक इन स्विंगिंग यॉर्कर डाली। साहा ने गेंद को रोकने की कोशिश की लेकिन वो पूरी तरह से चूक गए। वहीं गेंद ऑफ स्टंप में जा लगी। दाएं हाथ के साहा 15 गेंद में 4 चौको की मदद से 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 

हार्दिक ने टॉस जीतने के बाद कहा कि, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह एक अच्छा ट्रैक लग रहा है, ओस पड़ने पर यह बेहतर हो सकता है। वापस आकर अच्छा लग रहा है। (गुजरात से मुंबई में वापस आने पर) जन्मस्थान गुजरात में है, मैं इस राज्य का बहुत आभारी हूं। मेरा क्रिकेटिंग जन्म मुंबई में हुआ, वापस आकर खुश हूं। हमें कैंप शुरू करते हुए दो सप्ताह हो गए हैं। लड़के प्रदर्शन के लिए उत्सुक हैं। उत्साह एक अलग एहसास है। हमारी प्लेइंग इलेवन में चार तेज गेंदबाज, तीन स्पिनर और सात बल्लेबाज हैं। यह पक्का करना कि सभी डिपार्टमेंट्स अच्छा करें।"

गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के समय कहा था कि, "ऐसे स्टेडियम में कप्तानी करना रोमांचक लगता है जहां मुझे काफी सफलता मिली है। समर्थन जबरदस्त रहा है। इस खेल से एक सप्ताह पहले मैंने एक प्रैक्टिस मैच खेला था। जीटी के लिए तीन खिलाड़ी उमेश, जॉनसन और उमरजई डेब्यू करेंगे।"

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल (कप्तान), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, विजय शंकर, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, साई किशोर, स्पेंसर जॉनसन। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, शम्स मुलानी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह, ल्यूक वुड। 

गुजरात के इम्पैक्ट खिलाड़ी: बीआर शरत, मोहित शर्मा, मानव सुथार, अभिनव मनोहर, नूर अहमद। 

Also Read: Live Score

मुंबई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, मोहम्मद नबी।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें