कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने चोटिल मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman) की जगह अल्लाह ग़ज़नफ़र (Allah Ghazanfar) को और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) की जगह केशव महाराज (Keshav Maharaj) को आईपीएल 2024 के बाकी बचे मुकाबलों के लिए टीम में शामिल किया है। आईपीएल ने गुरुवार (28 मार्च) को इसका आधिकारिक ऐलान किया। 

 
Advertisement

16 साल के अल्लाह ग़ज़नफ़र ने अफगानिस्तान के लिए 2 वनडे मैच खेले हैं। इसके अलावा तीन टी-20 और छह लिस्ट ए मैच में शिरकत की है, जिसमें क्रमश: 5 और 4 विकेट लिए हैं। केकेआर ने उन्हें 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा है। 

Advertisement

बता दें कि मुजीब को केकेआर ने उनके बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्हें पिछले दो सीजन में कोई खरीदार नहीं मिली थी। 

हाल ही में कृष्णा की बाईं जांघ की सर्जरी हुई थी, टूर्नामेंट से बाहर होकर वह रिहैब की प्रकिया से गुजर रहे हैं। उनकी जगह टीम में साउथ अफ्रीका के दिग्गज केशव महाराज ने 27 टी-20 इंटरनेशनल, 44 वनडे औऱ 50 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम कुल 237 विकेट दर्ज हैं। 

Also Read: Live Score

इसके अलावा केशव ने 159 टी-20 में 120 विकेट लिए हैं और बल्लेबाजी में भी अहम योगदान दिया है। राजस्थान ने महाराज को उनके बेस प्राइस 50 लाख रुपये में खरीदा। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार