आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 48वें मैच में मुंबई इंडियंस ( Mumbai Indians) लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants) की बेहतरीन गेंदबाजी के आगे 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 144 रन ही बना पाने में सफल हो पायी। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का का फैसला किया था। मुंबई पावरले में 4 विकेट खोकर 28 रन ही बना सकी थी। 

Advertisement

चोट के कारण लंबे समय बाद टीम में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज मयंक ने जब अपने कोटे के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर मोहम्मद नबी को बोल्ड किया  हालांकि वो इंजरी की वजह से अपना ओवर पूरा नहीं कर सके। उनके ओवर की 5 गेंदे नवीन उल हक ने डाली। नबी 2 गेंद में एक रन बनाकर आउट होकर पवेलियन की ओर चल दिए। मयंक ने 3.1 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। 

Advertisement

मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन नेहल वढेरा के बल्ले से निकले। उन्होंने 41 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 46 रन की पारी खेली। ईशान किशन ने 36 गेंद में 3 चौको की मदद से 32 रन की पारी खेली। नेहल और ईशान ने 5वें विकेट के लिए 53 (53) रन की साझेदारी निभाई। टिम डेविड ने 18 गेंद में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 35 रन की पारी खेली। लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट मोहसिन खान लेने में सफल रहे। एक-एक विकेट मार्कस स्टोइनिस, नवीन-उल-हक, मयंक यादव और रवि बिश्नोई ने अपने नाम किया। 

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, मयंक यादव। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह। 

मुंबई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: नुवान तुषारा, कुमार कार्तिकेय, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, शम्स मुलानी। 

Advertisement

Also Read: Live Score

लखनऊ के इम्पैक्ट खिलाड़ी: अर्शिन कुलकर्णी, कृष्णप्पा गौतम, मणिमारन सिद्धार्थ, युद्धवीर सिंह, प्रेरक मांकड़। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार