आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 34वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामलें में एबी डीविलियर्स (AB de Villiers) को पछाड़कर छठे नंबर पर पहुंच गए है। धोनी को डीविलियर्स को पछाड़ने के लिए 21 रन की जरुरत थी, जिसे उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हासिल कर लिया। 

Advertisement

धोनी ने लखनऊ के खिलाफ 9 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 28 रन की पारी खेली। अब धोनी के नाम 257 मैच की 223 पारियों में 5169 रन बना लिए है। इस दौरान उनके स्ट्राइक रेट 136.99 का रहा है। वहीं डीविलियर्स के नाम 184 मैच की 170 पारियों में 151.68 के स्ट्राइक रेट से 5162 रन दर्ज हैं। 

Advertisement

आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज 

विराट कोहली- 244 पारियों में 7624 रन 

शिखर धवन- 221 पारियों में 6769 रन 

डेविड वॉर्नर- 182 पारियों में 6563 रन 

Advertisement

रोहित शर्मा- 245 पारियों में 6508 रन 

सुरेश रैना- 200 पारियों में 5528 रन 

एमएस धोनी-  223 पारियों में 5169 रन

Advertisement

एबी डीविलियर्स- 170 पारियों में 5162 रन

Also Read: Live Score

आईपीएल 2024 के 34वें मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाये। चेन्नई ने आखिरी 5 ओवरों में 71 रन बनाये। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा रन रविंद्र जडेजा ने बनाये। उन्होंने 40 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 57* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। रहाणे ने 24 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 36 रन की पारी खेली। मोईन अली ने 20 गेंद में 3 छक्कों की मदद से 30 रन की पारी खेली। लखनऊ की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट क्रुणाल पांड्या ने चटकाए। किये। एक-एक विकेट मोहसिन खान, यश ठाकुर, रवि बिश्नोई और मार्कस स्टोइनिस ने लिया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार