आईपीएल 2024 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) आखिरी ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे महफिल लूट ली। उन्होंने मुंबई की तरफ से आखिरी ओवर करने आये हार्दिक पांड्या के ओवर में छक्कों की हैट्रिक लगा दी। उन्होंने इस मैच में 4 गेंद खेली खेली और 6 6 6 2 सहित कुल 20 रन लुटे। हार्दिक के इस ओवर में Wd 4 Wd W 6 6 6 2 सहित 26 रन बनाये। वहीं धोनी 4 गेंद में 3 छक्कों की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद रहे। धोनी की वजह से ही चेन्नई 200 का आंकड़ा पार करने में कामयाब रही। 

Advertisement

हार्दिक पांड्या ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद धीमी गति से ऑफ स्टंप की ओर डाली। धोनी ने इस गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद हार्दिक की चौथी गेंद पर धोनी ने वाइड लॉन्ग पर बड़ा छक्का मार दिया। 5वीं गेंद हार्दिक ने धोनी को पैड की ओर फुल टॉस डाली। धोनी ने इस गेंद पर डीप स्क्वायर लेग पर छक्का मार दिया। 

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 206 रन का स्कोर टांगा। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाये। उन्होंने 40 गेंद में 5 चौको और 5 छक्कों की मदद से 69 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। शिवम दुबे ने 38 गेंद में 10 चौको और 2 छक्कों की मदद से 66* रन की अर्धशतकीय पारी खेली। दुबे और गायकवाड़ ने तीसरे विकेट के लिए 90 (45) रन की साझेदारी निभाई। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट हार्दिक पांड्या को मिले। श्रेयस गोपाल और गेराल्ड कोएत्ज़ी को एक-एक विकेट मिला। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह, आकाश मधवाल। 

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन: रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रविंद्र जड़ेजा, समीर रिज़वी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान। 

मुंबई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: सूर्यकुमार यादव, डेवाल्ड ब्रेविस, नमन धीर, नेहल वढेरा, हार्विक देसाई। 

Also Read: Live Score

चेन्नई के इम्पैक्ट खिलाड़ी: मथीशा पथिराना, निशांत सिंधी, मिचेल सेंटनर, मोईन अली, शेख रशीद। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार