Rohit Sharma: रोहित शर्मा की उम्र 35 साल के पार पहुंच चुकी है। रोहित शर्मा ने 2013 में एक कप्तान के रूप में मुंबई इंडियंस के लिए अपने डेब्यू कर उन्हें पहला आईपीएल खिताब जितवाया था। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने अब तक 5 बार आईपीएल जीता है। रोहित शर्मा आईपीएल 2023 में भी मुंबई टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। हालांकि, रोहित शर्मा उम्र के जिस पड़ाव पर खड़े हैं उसे देखकर ऐसा लगता है कि बतौर कप्तान आईपीएल में मुंबई के लिए ये उनका लास्ट सीजन हो सकता है। रोहित की जगह इन 3 में से किसी एक खिलाड़ी को मुंबई का कप्तान बनाने के बारे में सोच सकती है।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव: सूर्यकुमार यादव मुंबई टीम के उपकप्तान हैं। मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव कप्तानी की भूमिका के लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने 2010-11 सीज़न में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया और मुंबई राज्य की ओर से शानदार प्रदर्शन किया। 2018 में यादव को MI द्वारा खरीदा गया था जिसके बाद से वो टीम की रीढ़ बने हुए हैं।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह: तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2013 से MI के साथ जुड़े हैं। बुमराह लगातार मुंबई के लिए अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं और रोहित शर्मा के बाद वो ही मुंबई के कप्तान बनने के प्रबल दावेदार लग रहे हैं। हालांकि, लगातार चोटिल होना उनके कप्तान बनने की रहा में रोड़ा लगा सकता है।

ईशान किशन: विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अभी काफी ज्यादा युवा हैं। आईपीएल 2022 की मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने उन्हें 16 करोड़ से ज्यादा कीमत देकर अपने स्कवॉड में शामिल किया था। रोहित शर्मा की जगह मुंबई की टीम उन्हें कप्तान बनाने के बारे में विचार कर सकती है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार