IPL 2024 Points Table: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने मंगलवार (23 अप्रैल) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद चेन्नई ने ऋतुराज गायकवाड़ (नाबाद 108) के शतक और शिवम दुबे (66) के अर्धशतक की बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए। 

Advertisement

इसके जवाब में लखनऊ ने 4 विकेट गवाकर 3 गेंद बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली। मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 124 रन की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली, इसके अलावा अलावा निकोलस पूरन ने 34 रन बनाए। 

 
Advertisement

पहली बार टॉप 4 से बाहर हुई चेन्नई

लखनऊ के खिलाफ मिली दूसरी हार के बाद चेन्नई इस सीजन पहली बार टॉप 4 से बाहर हो गई है। ऋतुराज की कप्तानी वाली चेन्नई फिसलकर पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। आठ मैच में चेन्नई की चौथी हार है और उसका नेट रनरेट +0.415 हो गया है। 

वहीं लखनऊ चौथे नंबर पर पहुंच गई है। आठवें मैच में लखनऊ ने पांचवीं जीत दर्ज की है और उसका नेट रनरेट +0.148 है। 

किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप?  

Advertisement

सबसे ज्यादा रन के लिए ऑरेंज कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली के सिर सजी है। कोहली ने अभी तक 7 मैच में 63.17 की औसत से 379 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक औऱ दो अर्धशतक शामिल है। 6 मैच में 324 रन के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रैविस हेड दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

Also Read: Live Score

पर्पल कैप पर मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह का कब्जा है। बुमराह ने अभी तक 8 मैच में 13 विकेट हासिल किए हैं।  
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार