IPL 2024 Points Table: पंजाब किंग्स (PBKS) ने बुधवार (1 मई) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 7 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद चेन्नई ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (62) के अर्धशतक की बदौलत 7 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। 

Advertisement

इसके जवाब में पंजाब ने 17.5 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। पंजाब के लिए जॉनी बेयरस्टो (46), राइली रूसो (43) में धमाकेदार पारियां खेली। चेन्नई के खिलाफ पंजाब की यह लगातार पांचवीं जीत है। 

 
Advertisement

पंजाब ने गुजरात को पछाड़ा

शानदार जीत के साथ पंजाब पॉइंट्स टेबल में गुजरात टाइटंस को पछाड़कर सातवें नंबर पर आ गई है। पंजाब की दस मैच में चौथी जीत है औऱ टीम का नेट रनरेट सुधरकर -0.062 हो गया है। इस जीत के बाद टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। 

वहीं चेन्नई को दस मैच में पांचवीं हार मिली है। हालांकि इस हार के बाद भी चेन्नई पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर ही बनी हुई है। चेन्नई का नेट रनरेट +0.627 हो गया है। 

ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास 

Advertisement

विराट कोहली को पीछे छोड़ चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने ऑरेंज कैप हासिल कर ली है। गायकवाड़ के 10 मैच में 63.63 की औसत से 509 रन हो गए हैं, जिसमें उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं कोहली ने 10 मैच में 500 रन बनाए हैं।

Also Read: Live Score

पर्पल कैप पर मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह का कब्जा है। उन्होंने 10 मैच में 14 विकेट अपने खाते में डाले हैं। उनके अलावा चेन्नई के मुस्तफिजुर रहमान और पंजाब के हर्षल पटेल ने भी 14-14 विकेट लिए हैं। लेकिन बुमराह इकॉनमी और औसत के मामले में दोनों से बेहतर हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार