IPL 2024 Points Table: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने बुधवार (24 अप्रैल) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 4 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली ने 4 विकेट के नुकसान पर 224 रन बनाए। जिसमें कप्तान ऋषभ पंत ने 43 गेंदों में नाबाद 88 रन और अक्षर पटेल ने 43 गेंदों में 66 रन की तूफानी पारी खेली।

 
Advertisement

इसके जवाव में गुजरात ने 8 विकेट गवाकर 220 रन बनाए। जिसमें साईं सुदर्शन ने 39 गेंदों में 65 रन औऱ डेविड मिलर ने 23 गेंदों में 55 रन और साहा ने 25 गेंदों में 39 रन की पारी खेली।

Advertisement

दिल्ली ने किया उलटफेर

इस जीत के साथ दिल्ली ने पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर किया है। नौ मैच में चौथी जीत के साथ टीम छठे नंबर पर पहुंच गई है। मैच से पहले दिल्ली की टीम टेबल में आठवें नंबर पर थी। सुधार के साथ दिल्ली का नेट रनरेट -0.386 हो गया है। दिल्ली पॉइंट्स के मामले में चेन्नई सुपर किंग्स की बराबरी पर पहुंच गई है

वहीं गुजरात फिसलकर सातवें नंबर पर पहुंच गई है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात की नौ मैच में यह पांचवीं हार है। उसका नेट रनरेट -0.974 हो गया है। 

किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप?  

Advertisement

सबसे ज्यादा रन के लिए ऑरेंज कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली के सिर सजी है। कोहली ने अभी तक 7 मैच में 63.17 की औसत से 379 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक औऱ दो अर्धशतक शामिल है। 8 मैच में 349 रन के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

Also Read: Live Score

पर्पल कैप पर मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह का कब्जा है। बुमराह ने अभी तक 8 मैच में 13 विकेट हासिल किए हैं।   

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार