IPL 2024 Points Table: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सोमवार (22 अप्रैल) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को 9 विकेट से रौंद दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने तिलक वर्मा (65) और नेहल वढेरा (49) की पारियों के दम पर 9 विकेट गवाकर 179 रन बनाए।

Advertisement

इसके जवाब में राजस्थान ने सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर 1.2 ओवर बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली। ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने फॉर्म में वापसी करते हुए नाबाद 104 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा जोस बटलर ने 35 रन और कप्तान संजू सैमसन ने नाबाद 38 रन बनाए।

 
Advertisement

मुंबई इंडियंस की आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। मुंबई फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 8 मैच में 6 पॉइंट के साथ सातवें नंबर पर है। टीम की सीजन की यह पांचवीं हार है औऱ नेट रनरेट -0.227 हो गया है। इसका मतलब है कि मुंबई को अपने बाकी बचे मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी औऱ अगर कोई मैच हारते हैं तो दूसरी टीम के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। 

वहीं दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स का दमदार प्रदर्शन जारी है। आठ मैच में सात जीत के साथ राजस्थान के 14 पॉइंट हो गए हैं औऱ एक और जीत प्लेऑफ में उनका स्थान करने के लिए काफी होगी। 

किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप?  

सबसे ज्यादा रन के लिए ऑरेंज कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विराट कोहली के सिर सजी है। कोहली ने अभी तक 7 मैच में 63.17 की औसत से 379 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक औऱ दो अर्धशतक शामिल है। 6 मैच में 324 रन के साथ सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रैविस हेड दूसरे स्थान पर काबिज हैं।

Advertisement

Also Read: Live Score

पर्पल कैप पर मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह का कब्जा है। बुमराह ने अभी तक 8 मैच में 13 विकेट हासिल किए हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार