IPL 2024 Points Table: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शनिवार को जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गये आइपीएल 2024 के मुक़ाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को 6 विकेट से हरा दिया । पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आरसीबी ने 3 विकेट के नुक़सान पर 183 रन बनाए। जिसमें विराट कोहली ने नाबाद 113 रन की पारी खेली और कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 44 रन बनाए। इसके जवाब में राजस्थान ने 5 गेंद बाक़ी रहते हुए 4 विकेट गवाकर जीत हासिल कर ली। राजस्थान के लिए जीत के हीरो रहे जोस बटलर ने 58 गेंदों में नाबाद 109 रन औऱ कप्तान संजू सैमसन ने 42 गेंदों में 69 रन की पारी खेली।

 
Advertisement

आरसीबी को हराकर राजस्थान ने जीत का चौका पूरा कर लिया है और टीम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुँच गई है। उसका नेट रनरेट +1.120 है। वहीं तीन मैच में तीन जीत हासिल करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स खिसककर दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। 

Advertisement

वहीं आरसीबी की पांच मैच में चौथी हार है औऱ टीम टेबल में आठवें स्थान पर ही बनी हुई है। कोहली की टीम का नेट रनरेट -0.843 है। टेबल में सबसे नीचे मुंबई इंडियंस है, जो तीन मैच में जीत का खाता नहीं खोल पाई है। 

ऑरेंज और पर्पल कैप किसके पास है?

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप विराट कोहली के सिर सजी है। कोहली ने 5 मैचों में 105.33 की औसत और 146.30 की स्ट्राईक रेट से 316  रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने दो अर्धशतक और एक शतक जड़ा है।

Also Read: Live Score

Advertisement

सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल के पास पर्पल कैप है। मोहित ने 4 मैच में 8 विकेट अपने खाते में डाले हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार