आईपीएल 2024 (IPL 2024) के क्वालीफायर 1 (Qualifier 1) में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) को 8 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ कोलकाता ने 26 मई को होने वाले फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं हैदराबाद के पास फाइनल में पहुंचने का एक और मौका है। 22 मई को आरसीबी और राजस्थान के बीच एलिमिनेटर में जो टीम जीतेगी वो 24 मई को होने वाले क्वालीफायर 2 में हैदराबाद से भिड़ेगी। इस मैच में जो टीम जीत हासिल करेगी वो फाइनल में कोलकाता के खिलाफ खेलेगी। 

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की पूरी टीम 19.3 ओवर में 159 के स्कोर पर ढेर हो गयी। हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा 55(35) रन राहुल त्रिपाठी के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 7 चौके और एक छक्का लगाया। हेनरिक क्लासेन ने 32(21) रन की पारी खेली। क्लासेन ने अपनी इस पारी में 3 चौके और एक छक्का लगाया। राहुल और क्लासेन ने 5वें विकेट के लिए 62(37) रन की साझेदारी की। 

Advertisement

कप्तान पैट कमिंस ने 30(24) रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने गेंद में 2 चौके और 2 छक्के जड़े। कमिंस ने विजयकांत व्यासकांत के साथ 10वें विकेट के लिए 33(21) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। इस साझेदारी में व्यासकांत ने 7(5)* रन बनाये। अब्दुल समद ने 12 गेंद में छक्कों की मदद से 16 रन बनाये। मिचेल स्टार्क ने कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। वरुण चक्रवर्ती 2 विकेट लेने में सफल रहे। हर्षित राणा, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण और वैभव अरोड़ा ने एक-एक विकेट हासिल किये। 

कोलकाता ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को 13.4 ओवर में 2 विकेट खोकर और 163 रन बनाकर जीत लिया। कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान श्रेयस अय्यर ने बनाये। उन्होंने 24 गेंद में 5 चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 58 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। वेंकटेश अय्यर ने 28 गेंद में 5 चौको और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। 

Also Read: Live Score

वेंकटेश और श्रेयस ने तीसरे विकेट के लिए 97* (44) रन जोड़े। रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने 14 गेंद में 2 चौको और 2 छक्कों की मदद से 23 रन बनाये। सुनील नारायण ने 16 गेंद में 4 चौको की मदद से 21 रन बनाये। गुरबाज़ और नारायण ने पहले विकेट के लिए 44 (20) रन जोड़े। हैदराबाद की तरफ से एक-एक विकेट पैट कमिंस और टी नटराजन को मिला।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार