IPL 2024: रियान पराग ने जड़ा अर्धशतक, राजस्थान ने दिल्ली को दिया 186 रन का लक्ष्य

Updated: Thu, Mar 28 2024 21:32 IST
IPL 2024: रियान पराग ने जड़ा अर्धशतक, राजस्थान ने दिल्ली को दिया 186 रन का लक्ष्य (Image Source: Google)

आईपीएल 2024 (IPL 2024) के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रियान पराग (Riyan Parag) के अर्धशतक की मदद से दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 185 रन का स्कोर बनाया। सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पराग ने आखिरी ओवर करने आये एनरिक नॉर्खिया पर 4 4 6 4 6 1 सहित कुल 25 रन लुटे। राजस्थान ने आखिरी 10 ओवरों में 2 विकेट खोकर 128 रन बनाये। 

राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा रन रियान पराग ने बनाये। उन्होंने 45 गेंद में 7 चौको और 6 छक्कों की मदद से 84* रन की अर्धशतकीय की पारी खेली। उन्होंने 34 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया। ये आईपीएल में उनका हाईएस्ट स्कोर है। रविचंद्रन अश्विन ने 19 गेंद में 3 छक्कों की मदद से 29 रन का योगदान दिया। ध्रुव जुरेल ने 12 गेंद में 3 चौको की मदद से 20 रन बनाये। पराग और अश्विन ने चौथे विकेट के लिए 54 (37) रन की साझेदारी निभाई। पराग और जुरेल ने 5वें विकेट के लिए 52 (23) रन जोड़े। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खलील अहमद, मुकेश कुमार, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला। 

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा, आवेश खान। 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन: डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, रिकी भुई, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्खिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार। 

राजस्थान के इम्पैक्ट खिलाड़ी: रोवमैन पॉवेल, नांद्रे बर्गर, तनुश कोटियन, शुभम दुबे, कुलदीप सेन। 

Also Read: Live Score

दिल्ली के इम्पैक्ट खिलाड़ी: अभिषेक पोरेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, प्रवीण दुबे, कुमार कुशगारा, रसिख डार। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें