आईपीएल 2024 के 58वें मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान सैम करन (Sam Curran) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कैमरून ग्रीन (Cameron Green) को आउट करने के लिए हर्षल पटेल (Harshal Patel) की गेंद पर शानदार कैच लपका। यह आरसीबी की पारी की आखिरी गेंद थी जब ग्रीन पटेल की गेंद पर आउट हुए। आरसीबी ने इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 241 रन का स्कोर बनाया। 

Advertisement

पारी का 20वां ओवर करने आये पटेल ने आखिरी गेंद धीमी गति से ऑफस्टंप के बाहर डाली। ग्रीन ने आगे बढ़ते हुए इस पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन लॉन्ग ऑन पर खड़े करन ने अपने सीधी ओर दौड़ते हुए एक शानदार कैच लपका लिया। ग्रीन इस मैच में 27 गेंद में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हो गए। हर्षल पटेल ने अपने आखिरी ओवर में 3 विकेट लिए और मात्र 3 रन दिए। 

Advertisement

इस मैच में विराट कोहली ने 47 गेंद का सामना करते हुए 7 चौको और 6 छक्कों की मदद से 92 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। कोहली के अलावा रजत पाटीदार ने 23 गेंद में 3 चौको और 6 छक्कों की मदद से 55 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। पंजाब की तरफ से हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये। 

पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), प्रभसिमरन सिंह, राइली रूसो, शशांक सिंह, सैम करन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, आशुतोष शर्मा, हर्षल पटेल, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, विदवथ कवेरप्पा। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्ग्यूसन। 

पंजाब के इम्पैक्ट खिलाड़ी: हरप्रीत बरार, तनय त्यागराजन, ऋषि धवन, जितेश शर्मा, नाथन एलिस। 

Advertisement

Also Read: Live Score

बेंगलुरु के  इम्पैक्ट खिलाड़ी: अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वैशाख, यश दयाल, मयंक डागर।

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार