आईपीएल 2025 (IPL 2025) के मेगा ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने स्टार भारतीय बल्लेबाज केए 14 करोड़ में खरीद लिया। अब फ्रेंचाइजी के सह मालिक पार्थ जिंदल (Parth Jindal) ने राहुल के साथ बातचीत का खुलासा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका पर निशाना साधा है। 

Advertisement

राहुल 2022 से लेकर 2024 तक साल लखनऊ का हिस्सा थे और पिछले साल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच हारने के बाद गोयनका को उन पर काफी गुस्सा होते हुए देखा गया था। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे की राहुल लखनऊ का साथ छोड़ देंगे। वहीं राहुल आगामी सीजन में दिल्ली की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते है। 

Advertisement

वह बहुत खुश है, दिल्ली का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित है। वह मुझे लंबे समय से जानता है। वह बेंगलुरु का लड़का है। मैं बेंगलुरु एफसी (इंडियन सुपर लीग में) का मालिक हूं, इसलिए उन्होंने मेरे साथ कुछ मैच देखे हैं। मैं उनकी पत्नी अथिया शेट्टी को अच्छे से जानता हूं। वह मुंबई में पली-बढ़ी और हमारे करीबी पारिवारिक मित्र हैं। राहुल ने मुझसे कहा, मैं सिर्फ क्रिकेट खेलना चाहता हूं। मैं सिर्फ फ्रेंचाइजी से प्यार और समर्थन पाना चाहता हूं। मुझे सिर्फ सम्मान चाहिए और मुझे पार्थ से वो मिलेगा, क्योंकि मैं उन्हें जानता हूं। मैं एक दोस्त के लिए खेलकर ज्यादा खुश हूं, और हम दिल्ली को जीतने के लिए एक साथ आ सकते हैं।"

वहीं पार्थ ने राहुल की बल्लेबाजी को लेकर कहा कि, "स्थिरता, नंबर एक, मैं कहूंगा कि वह तकनीकी रूप से एक शानदार बल्लेबाज हैं। मैदान के आकार को देखते हुए, वह कोटला में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। वह टॉप चार में कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं, और यह किसी के लिए बहुत ही बेहतरीन स्किल है।वह ड्रेसिंग रूम में बेहतरीन सीनियर खिलाड़ी होने के साथ-साथ खेल के प्रति शानदार मानसिकता भी रखते हैं। और सबसे स्पष्ट बात जो वह आपको देता है वह है 450 रन (एक सीज़न में) की गारंटी, जो कि उन्होंने अपने पूरे (आईपीएल) करियर में किया है।"

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार