IPL 2025 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच मंगलवार (3 जून) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले में कुछ खास रिकॉर्ड्स बन सकते हैं तो आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहले नहीं हुआ है।  

Advertisement

आरसीबी बनाम पंजाब किंग्स रिकॉर्ड

Advertisement

हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच अब तक कुल 36 मैच खेले गए हैं, जिसमें दोनों ही टीमों ने 18-18 मुकाबले अपने नाम किए। ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से दोनों ही टीमें बराबरी पर हैं।

आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच पिछली 10 भिड़ंत को देखें, तो पंजाब किंग्स ने चार, जबकि आरसीबी ने छह मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा चौके

विराट कोहली ने आईपीएल में खेले गए 266 मैच की 258 पारियों में 768 चौके जड़े हैं। अगर इस मैच में वह एक चौका जड़ लेते हैं तो शिखर धवन को पछाड़कर आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। पूर्व बल्लेबाज शिखर धवन ने 222 मैच की 221 पारियों में 768 चौके जड़े हैं।

Advertisement

भुवनेश्वर कुमार के 200 विकेट 

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में 189 मैच में 196 विकेट लिए हैं। अगर वह 4 विकेट हासिल कर लेते हैं तो आईपीएल इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज औऱ कुल दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। आईपीएल में विकेट की लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ पंजाब किंग्स के युजवेंद्र चहल हैं, जिनके नाम 220 विकेट दर्ज हैं। 

अय्यर के पास इतिहास रचने का मौका

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था। इस सीजन वह पंजाब को फाइनल में लेकर गए औऱ पहले कप्तान बने जो जिन्होंने लगातार दो सीजन में दो अलग-अलग टीमों को आईपीएल फाइनल में पहुंचाया है। अगर उनकी कप्तानी में पंजाब ट्रॉफी जीत जाती है तो वह टूर्नामेंट के इतिहास के पहले कप्तान बन जाएंगे, जिन्होंने दो अलग-अलग टीमों को चैंपियन बनाया है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार