आईपीएल 2025 (IPL 2025) का मेगा ऑक्शन 24 और 25 नवंबर को जेद्दाह में होने वाला है। जेद्दा में होने वाले मेगा ऑक्शन में पहले 574 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था। अब तीन और खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया गया है। इन खिलाड़ियों को जोफ्रा आर्चर, सौरभ नेत्रवलकर और हार्दिक तमोरे शामिल है। 

Advertisement

शुरुआत में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया था। आर्चर के अलावा, मुंबई में जन्मे दो खिलाड़ी, सौरभ नेत्रवलकर और हार्दिक तामोरे को भी मेगा ऑक्शन में शामिल किया गया है। उन्हें क्रमशः खिलाड़ी संख्या 576 और 577 के रूप में रजिस्टर किया जाएगा। नेत्रवलकर ने USA की तरफ से खेलते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में शानदार प्रदर्शन किया था।

Advertisement

अलावा उन्होंने मेजर लीग क्रिकेट 2024 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। दूसरी ओर, 27 साल के हार्दिक तमोरे घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हैं। उन्होंने अपने करियर में 10 टी20 मैच खेले हैं और 101.56 की स्ट्राइक रेट से 65 रन बनाए हैं। 

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दो दिन तक चलने वाले मेगा ऑक्शन पहले भारतीय समयानुसार 3 बजे शुरू होना था। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब यह ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 3: 30 बजे शुरू होगा।  बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का मेगा ऑक्शन और पहले टेस्ट की तारीखें पहले से ही टकरा रही थीं। 

पहला टेस्ट 22 नवंबर से 26 नवंबर तक होना है। पर्थ टेस्ट में दिन का अंत भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2:50 बजे था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 3:20 बजे तक कर दिया गया है। इसके बाद ब्रॉडकास्टर्स के अनुरोध पर, बीसीसीआई ने मेगा ऑक्शन का समय दोपहर 3 बजे से बढ़ाकर 3:30 बजे कर दिया है।

सभी 10 फ्रेंचाइजियों द्वारा रिटेन किये गए खिलाड़ी 

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड़, मथीशा पथिराना, शिवम दुबे, रविंद्र जड़ेजा, एमएस धोनी। 

दिल्ली कैपिटल्स: अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल। 

गुजरात टाइटंस: राशिद खान, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान। 

Advertisement

कोलकाता नाइट राइडर्स: रिंकू सिंह, वरुण चक्रवर्ती, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, हर्षित राणा, रमनदीप सिंह। 

लखनऊ सुपर जायंट्स: निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, मोहसिन खान, आयुष बदोनी। 

मुंबई इंडियंस: जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा। 

Advertisement

पंजाब किंग्स: शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह। 

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन, यशस्वी जयसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, संदीप शर्मा। 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, रजत पाटीदार, यश दयाल। 

Advertisement

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हेनरिक क्लासेन, ट्रैविस हेड। । 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार