IPL 2025: निकोलस पूरन और मिचेल मार्श ने ठोके तूफानी पचास, लखनऊ ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया 210 रनों का लक्ष्य

Updated: Mon, Mar 24 2025 21:26 IST
Image Source: AFP

DC vs LSG IPL 2025: निकोलस पूरन और मिचेल मार्श के तूफानी अर्धशतकों के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने सोमवार (24 मार्च) को विशाखापत्तनम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 210 रनों का लक्ष्य दिया। दिल्ली ने इस मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। 

देखें लाइव स्कोर

दिल्ली को 47 रन के कुल स्कोर पर एडेन मार्करम (15) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद पूरन औऱ मार्श ने मिलकर तूफानी साझेदारी की और दूसरे विकेट के लिए 87 रन जोड़े। 

टॉप स्कोरर रहे पूरन ने 30 गेंदों में 75 रन की पारी खेली, जिसमें छह चौके और सात छक्के जड़े। इसके अलावा मार्श ने 36 गेंदों में छह चौकों औऱ छह छक्कों की बदौलत 72 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा डेविड मिलर ने 19 गेंदों में नाबाद 27 रन बनाए जिसके चलते दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना सकी। 

लखनऊ की टीम के लिए मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट, कुलदीप यादव ने 2 विकेट, विपराज निगम और मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट हासिल किया।

टीमें इस प्रकार हैं

दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेट कीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, विप्रज निगम,मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार।

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्सीट्यूट: करुण नायर, आशुतोष शर्मा, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, दर्शन नालकंडे।

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): एडेन मार्कराम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड मिलर, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

लखनऊ सुपर जायंट्स इम्पैक्ट सब्सीट्यूट: मणिमारन सिद्धार्थ, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, आकाश सिंह, आरएस हंगरगेकर।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार ::

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें