IPL 2025 Playoffs Scenario For Mumbai Indians Delhi Capitals & Lucknow Super Giants: गुजरात टाइटंस ने रविवार (18 मई) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के 60वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 10 विकेट से हरा दिया। इस धमाकेदार जीत के साथ गुजरात खुद तो प्लेऑफ में गई औऱ साथ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स को भी प्लेऑफ का टिकट दिला दिया। 

Advertisement

इस मुकाबले के बाद अब प्लेऑफ के लिए एक स्थान ही बाकी है और रेस में हैं तीन टीमें, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स। बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। 

Advertisement

फिलहाल पॉइंट्स टेबल में मुंबई की टीम चौथे नंबर पर. दिल्ली पांचवें और लखनऊ सातवें नंबर पर काबिज है, आइए जानते हैं कैसे तीनों प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है। 

मुंबई इंडियंस कैसे प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती है

अगर दोनों मैच जीतती है तो

मुंबई इंडियंस को अभी दिल्ली कैपिटल्स (21 मई) और पंजाब किंग्स (26) के खिलाफ अपने दो आखिरी लीग स्टेज मैच खेलने है। अगर मुंबई की टीम दोनों मुकाबलों में जीत हासिल कर लेती है तो 18 पॉइंट्स के साथ बिना दूसरे परिणामों पर निर्भर हुए सीधे प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी। 

Advertisement

अगर एक मैच जीतती है तो

अगर मुंबई एक मैच जीतती है को उसके 16 पॉइंट्स होंगे तो फिर क्वालीफाई करना इस पर निर्भर होगा कि वह किसको हराते है। अगर दिल्ली कैपिटल्स को हराती है तो लगभग प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। अगर दिल्ली की टीम से हार जाती है और पंजाब किंग्स को हरा देती है तो मुंबई को उम्मीद करनी होगी की दिल्ली अपना आखिरी मैच पंजाब से हार जाए। 

अगर दोनों मुकाबले हारती है तो

Advertisement

अगर मुंबई दोनों मुकाबलों हार जाती है तो प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। 

दिल्ली कैपिटल्स कैसे प्लेऑफ में जा सकती है

अगर दोनों मैच जीतती है तो

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स को अपने आखिरी दो लीग स्टेज मैच मुंबई इंडियंस (20 मई) और पंजाब किंग्स (24 मई) के खिलाफ खेलने हैं। अगर दिल्ली दोनों मुकाबलों जीत जाती है तो सीधे प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी अपने अहम विरोधी मुंबई इंडियंस को बाहर कर के। 

अगर एक मैच हारती है तो

अगर मुंबई के खिलाफ दिल्ली जीत हासिल नहीं कर पाती तो बाहर हो जाएगी। अगर दिल्ली की टीम मुंबई को हरा देती है और पंजाब से हार जाती है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि लखनऊ सुपर जायंट्स अपने आखिरी बचे तीन मुकाबलों में से कम से कम एक हार जाए। ऐसे में दिल्ली के 15 पॉइंट्स होंगे, मुंबई के 14 और लखनऊ के भी 14। 

Advertisement

अगर दोनों मैच हार जाती है तो

अगर दिल्ली दोनों मैच हार जाती है तो उसका टॉप 4 में पहुंचने का सपना टूट जाएगा।

लखनऊ सुपर जायंट्स कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है

Advertisement

अगर सभी मैच जीत जाती है तो

लीग स्टेज में लखनऊ के तीन मैच बचे है, सनराइजर्स हैदराबाद (19 मई), गुजरात टाइटंस (22 मई) और आरसीबी (27 मई) के खिलाफ। लखनऊ को अपने तीनों मैच जीतने होंगे और और टीमों के परिणाम पर निर्भर रहना होगा। 

लखनऊ अपने आखिरी तीन मैच जीत जाती है तो 16 पॉइंट्स हो जाएगा। फिर उसे उम्मीद करनी होगी कि दिल्ली की टीम मुंबई को हरा दे औऱ पंजाब से हार जाए। इससे लखनऊ के 16 पॉइंट्स होंगे, दिल्ली के 15 औऱ मुंबई के 14। 

Advertisement

Also Read: LIVE Cricket Score

एक भी मैच हारते ही लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार