IPL 2025 Points Table:पंजाब किंग्स (PBKS) ने मंगलवार (15 अप्रैल) को चंडीगढ़ के मुल्लानपुर में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 16 रन से हरा दिया। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स 15.3 ओवर में 111 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें प्रभसिमरन सिंह ने 30 रन औपर प्रियांश आर्य ने 22 रन बनाए।  इसके जवाब में केकेआर 15.1 ओवर में 95 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा  37 रन बनाए। 

Advertisement

इस जीत के साथ ही पंजाब ने आईपीएल इतिहास में सबसे कम स्कोर डिफेंड करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। 

पॉइंट्स टेबल में उलटफेर

पंजाब की छह मैच में यह चौथी जीत है औऱ टीम का आठ पॉइंट्स के साथ नेट रनरेट  +0.172 हो गया है। इस मुकाबले से पहले पंजाब छठे नंबर पर थी और अब लखनऊ सुपर जायंट्स को पछाड़कर चौथे नंबर पर आ गई है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम फिसलकर छठे नंबर पर पहुंच गई है।  केकेआर की सात मैच में चौथी हार है और टीम का नेट रनरेट +0.547 है।

ऑरेंज और पर्पल कैप होल्डर

Advertisement

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन के पास है, जिन्होंने 7 मैच में 357 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन हैं, जिनके बल्ले से 7 मैच में 329 रन आए हैं। 

सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए पर्पल कैप कैप चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर नूर अहमद के नाम है, जिन्होंने 7 मैच में 12 विकेट लिए हैं। चेन्नई के खलील अहमद औऱ लखनऊ के शार्दुल ठाकुर संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं, दोनों ने 7-7 मैच में 11-11 विकेट अपने खाते में डाले हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार