IPL 2025 Points Table: राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार (28 अप्रैल) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद गुजरात की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए। जिसमें कप्तान शुभमन गिल ने 84 रन औऱ जोस बटलर ने नाबाद 50 रन की पारी खेली। 

Advertisement

इसके जवाब में राजस्थान की टीम ने 15.5 ओवर में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। जिसमें 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में 101 रन औऱ यशस्वी जायसवाल ने 40 गेंदों में नाबाद 70 रन की पारी खेली। 

Advertisement

पॉइंट्स टेबल 

राजस्थान की 10 मैच में यह तीसरी जीत है और इसके साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद को पछाड़कर आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनका रनरेट बढ़कर -0.349 हो हो गया है। इस तीज के साथ ही राजस्थान की प्लेऑफ की उम्मीद अभी जिंदा है। 

वहीं गुजरात की नौ मैच में तीसरी हार है और टीम खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है और नेट रनरेट गिरकर +0.748 हो गया है। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम को फायदा हुआ है दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। 

ऑरेंज और पर्पल कैप

Advertisement

गुजरात टाइटंस के ओपनिंग बल्लेबाज साईं सुदर्शन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली को पछाड़कर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। सुदर्शन के 9 मैचों में 50.67 की औसत से 456 रन बनाए हैं। वहीं कोहली दूसरे नंबर पर हैं, उनके 10 मैचों में 443 रन हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

सबसे ज्यादा विकेट लेने के लिए पर्पल कैप रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जोश हेजलवुड के पास है, जिनके 10 मैच में 18 विकेट हैं। वहीं गुजरात के प्रसिद्ध कृष्णा दूसरे नंबर पर हैं, जिनके नाम 9 मैच में 17 विकेट दर्ज है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार