आईपीएल 2025 का जोश अपने चरम पर है, स्टेडियम खचाखच भरे हैं, और हर टीम के फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को सपोर्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। लेकिन इस जबरदस्त माहौल के बीच कुछ अप्रिय घटनाएं भी देखने को मिल रही हैं। गुवाहाटी के बारसापारा स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबले के दौरान फैंस के बीच झड़प का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

वीडियो में कुछ फैंस एक-दूसरे से हाथापाई करते नजर आ रहे हैं। हालांकि, अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि यह लड़ाई राजस्थान रॉयल्स के फैंस के बीच हुई या फिर केकेआर और राजस्थान के समर्थकों के बीच कोई टकराव हुआ। घटना के तुरंत बाद सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को संभाला और झगड़े को शांत कराया।

Advertisement

यहां पर देखिए VIDEO:

यह झड़प उस समय हुई जब राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी संघर्ष कर रही थी और टीम ने शुरुआती विकेट गंवा दिए थे। इसी दौरान एक और दिलचस्प वाकया देखने को मिला जब एक उत्साही फैन सुरक्षा घेरा तोड़कर मैदान में घुस आया और राजस्थान के बल्लेबाज रियान पराग के पैर छूने लगा।

हालांकि, यह रात राजस्थान रॉयल्स के लिए खास नहीं रही क्योंकि टीम को केकेआर के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी। आईपीएल में अब तक राजस्थान को जीत का स्वाद नहीं मिला है, जिससे फैंस की निराशा भी साफ झलक रही है। राजस्थान रॉयल्स को अब अपने अगले मुकाबले में जीत हासिल कर वापसी करनी होगी ताकि फैंस का जोश बरकरार रहे और टीम का आत्मविश्वास भी बना रहे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार