Ipl controversy: Cricket News & Match Updates
'अपने काम से काम रखो', हेमंग बदानी पर जमकर भड़के श्रीकांत
आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की 9 विकेट से शर्मनाक हार के बाद उनके हेड कोच हेमांग बदानी सुर्खियों में आ गए हैं। बदानी का 2025 वाला एक इंटरव्यू फिर से चर्चा में आ गया है और उनके इस इंटरव्यू के चलते ही भारत के पूर्व कप्तान क्रिस श्रीकांत ने बदानी पर तीखा हमला बोला है। श्रीकांत का गुस्सा सिर्फ़ दिल्ली के स्कोरबोर्ड पर ही नहीं था, बल्कि उस बात पर भी था जिसे लेकर बदानी ने चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग पर सवाल उठाए थे।
इस पूरे विवाद की जड़ बदानी की उन टिप्पणियों में है जो उन्होंने पूर्व क्रिकेटर यो महेश के साथ एक इंटरव्यू के दौरान की थीं। उस समय, बदानी ने ये सवाल उठाया था कि क्या फ्लेमिंग सचमुच एक महान कोच हैं। बदानी ने कहा था कि फ्लेमिंग की सफलता पूरी तरह से एमएस धोनी से जुड़ी हुई है। बदानी ने SA20, 'द हंड्रेड' और बिग बैश लीग में फ्लेमिंग के कार्यकाल का ज़िक्र करते हुए पूछा था, "अगर फ्लेमिंग इतने बड़े कोच हैं, तो उन्होंने IPL के अलावा और कहीं जीत क्यों नहीं हासिल की? CSK धोनी की वजह से जीत रही है। धोनी ही मुख्य सूत्रधार हैं। अगर कोई कहता है कि फ्लेमिंग एक अच्छे कोच हैं, तो मैं इस बात से सहमत नहीं हूं।" Read More...
Related Cricket News for Ipl controversy - Tesst
VIDEO: लाइव मैच में स्टाफ मेंबर यूज़ किया 'मोबाइल', RR vs RCB मैच के बाद फैंस ने मचाया बवाल
IPL Special - एक थप्पड़ जिसकी गूंज में कई करोड़ रुपये की सजा मिली
मैदान पर मैच, स्टैंड्स में रिंग, दिल्ली स्टेडियम में लड़के-लड़की के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल
राजस्थान की हार के बीच स्टेडियम में हंगामा, फैंस के बीच झड़प से माहौल गरमाया, वीडियो हुआ वायरल
WATCH: सब सहा, पर रुके नहीं—कैफ ने बयां की हार्दिक की जंग, बोले- फिल्म बननी चाहिए
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago