रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने लुंगी एंगिडी (Lungi Ngidi) की जगह जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani) को टीम में शामिल किया है। बीसीसीआई ने सोमवार (19 मई) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।  

Advertisement

एंगिडी 26 मई तक इंडियन प्रीमियर लीग छोड़कर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तैयारियों के लिए वापस चले जाएंगे। बता दें कि 11 जून से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए एंगिडी साउथ अफ्रीका टीम का हिस्सा है। 

Advertisement

मुजरबानी अभी तक आईपीएल में नहीं खेले हैं। इससे पहले वह आईपीएल में नेट गेंदबाज की भूमिका निभा चुके हैं, 2022 के सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम के लिए। आरसीबी ने उन्हें 75 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा है। 

एंगिडी 23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले आरसीबी के लीग स्टेज मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहीं आरसीबी के प्रमुख गेंदबाज जोश हेजलवुड फिलहाल कंधे की चोट से उभर रहे हैं औऱ उम्मीद है ही वह प्लेऑफ के मुकाबलों के लिए उपलब्ध रहेगे। बता दें कि हेजलवुड भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का हिस्सा है।

मुजरबानी ने जिम्बाब्वे के लिए 12 टेस्ट, 55 वनडे औऱ 70 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले है। हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ सिलहट में खेले गए टेस्ट मैच में उन्होंने 9 विकेट लिए थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वह इससे पहले दुनिया की कई फ्रेंचाइजी लीग में खेल चुके हैं। पाकिस्तान सुपर लीग में मुल्तान सुल्तान और करांची किंग्स के लिए, इंटरनेशनल लीग टी-20 में गल्फ जायंट्स और कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के लिए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

बता दें कि आरसीबी की टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है औऱ टीम को लीग स्टेज में अभी भी दो मुकाबले खेलने है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार