रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जैकब बेथेल (Jacob Bethell) की जगह न्यूजीलैंड के दाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज टिम सेफर्ट (Tim Seifert) को टीम में शामिल किया है। बता दें कि बेथेल इंग्लैंड टीम में शामिल होने के लिए 24 मई को वापस वतन लौट जाएंगे। हालांकि वह 23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले आरसीबी की लीग मैच के लिए वह उपलब्ध रहेंगे। 

Advertisement

बीसीसीआई ने गुरुवार (22 मई) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। 

Advertisement

न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज सेफर्ट ने 66 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 1540 रन बनाए हैं। सेफर्ट इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने कुल तीन मैच खेले हैं, जिसमें 26 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

आरसीबी ने 2 करोड़ रुपये में सेफर्ट को अपने साथ जोड़े हैं। 

बेथल ने फिल सॉल्ट के अनफिट होने के बाद इस सीजन आरसीबी के लिए दो मुकाबले खेले, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 33 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। 

Advertisement

सेफर्ट फिलहाल पाकिस्तान सुपर लीग में करांची किंग्स के लिए खेल रहे हैं औऱ उनका भारत आना इसपर निर्भर करेगा की उनकी टीम का आगे का सफर क्या होता है। हालांकि बीसीसीआई की प्रैस रिलीज के अनुसार वह 24 मई से चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। 

किंग्स की टीम गुरुवार (22 मई) को लाहौर कलंदर्स  के खिलाफ पीएसएल एलिमिनेटर मैच खेलेगी और फाइनल मुकाबला 25 मई को होना है। बता दें कि आऱसीबी को अपना आखिरी लीग मैच 26 फरवरी को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलना है।

सेफर्ट ने पाकिस्तान सुपर लीग के मौजूदा सीजन में डेविड वॉर्नर के साथ ओपनिंग की भूमिका निभाते हुए 9 पारियों में 145.80 की स्ट्राईक रेट से 226 रन बनाए हैं।  

Advertisement

साउथ अफ़्रीकी तेज़ गेंदबाज़ लुंगी एंगिडी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तैयारियों के चलते प्लेऑफ के लिए उपलब्ध नहीं रहें। आरसीबी ने उनकी जगह प्लेऑफ़ के लिए जिम्बाब्वे के ब्लेसिंग मुज़ाराबानी को शॉर्ट टर्म रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया गया है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार