IPL 2025 Start Date: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला (Rajeev Shukla) ने रविवार (12 जनवरी) को पुष्टि की कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की शुरूआत 23 मार्च से होगी सभी 10 फ्रैंचाइजी ने 24 और 25 नवंबर को जेद्दा में आयोजित मेगा ऑक्शन के दौरान अपनी टीम चुन ली है।

Advertisement

ऑक्शन खत्म होने के बाद इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि आईपीएल कब से शुरू होगा। मुंबई में विशेष आम बैठक (AGM) में शामिल राजीव शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए आईपीएल 2025 की तारीख का खुलासा किया और कहा, "आईपीएल 23 मार्च से शुरू होने जा रहा है।"

Advertisement

बता दें कि आईपीएल 2024 का सीजन 22 मार्च से शुरू हुआ था और फाइनल मुकाबला 26 मई को चेन्नई में हुआ था। खबरों के अनुसार इस सीजन ओपनिंग और फाइनल दोनों मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आयोजित हो सकते हैं। 

मीडिया से बातचीत करते हुए शुक्ला ने यह भी जानकारी दी कि वुमेंस प्रीमियर के लिए वेन्यू चुन लिए गए हैं औऱ जल्द ही बीसीसीआई आधिकारिक रूप से इनका ऐलान कर देगा। 
इसके अलावा अगले महीने से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम के ऐलान को लेकर भी शुक्ला ने जानकारी दी। उन्होंने मीडिया को बताया कि 18 या 19 जनवरी को मीटिंग के बाद टीम का ऐलान हो सकता है। 

बता दें कि आईसीसी द्वारा चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीमों के ऐलान के लिए आखिरी तारीख 12 जनवरी रखी गई थी। इस टूर्नामेंट से पहले इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इस सीरीज के लिए भी फिलहाल भारतीय टीम का ऐलान नहीं हुआ है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार