Punjab Kings vs Royal Challengers Bengaluru: पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर कूपन कोनोली (Cooper Connolly) ने रविवार (17 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए उन्होंने 22 गेंदों में 37 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के जड़े।
आईपीएल में अपने सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड कोनोली ने अपने नाम कर लिया है। उनके मौजूदा सीजन में 13 पारियों में 32 छक्के हो गए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2008 में अपने पहले आईपीएल सीजन में 31 छक्के जड़े थे।
पहले आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी
कूपर कोनोली (2026)- 32 छक्के
सनथ जयसूर्या (2008)- 31 छक्के
जैक फ्रेजर मैकगर्क (2024)- 28 छक्के
फिन एलन (2026)- 27 छक्के
शॉ मार्श (2008))- 26 छक्के
बता दें कि मौजूदा सीजन में कोनोली का प्रदर्शन शानदार रहा है औऱ पंजाब के लिए बल्ले से सबसे सफल रहे हैं। उन्होंने अभी तक 47.30 की औसत और 162.54 की स्ट्राईक रेट से 473 रन बनाए हैं।
टीमें
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर/कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: रसिख सलाम डार, जॉर्डन कॉक्स, अभिनंदन सिंह, स्वप्निल सिंह, कनिष्क चौहान
Also Read: LIVE Cricket Score
पंजाब किंग्स इम्पैक्ट सब्स: मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, मुशीर खान, प्रवीण दुबे