आईपीएल 2026 के आगाज को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। पहले जहां लीग की शुरुआत 26 मार्च से मानी जा रही थी, वहीं अब इसमें दो दिन की देरी की खबर है। विधानसभा चुनावों की संभावित तारीखों के चलते शेड्यूल पर अंतिम मुहर लगना बाकी है।

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 के सीजन की शुरुआत में देरी हो सकती है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट अब 26 मार्च की बजाय 28 मार्च 2026 से शुरू हो सकता है, जबकि फाइनल मुकाबला 31 मई 2026 को प्रस्तावित है। हालांकि अभी तक आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पहले फ्रेंचाइजियों को 26 मार्च से सीजन शुरू होने की जानकारी दी थी। लेकिन अब शेड्यूल में बदलाव की चर्चा है। रिपोर्ट के मुताबिक अगले सप्ताह आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक होनी है, जिसमें अंतिम कार्यक्रम पर निर्णय लिया जाएगा।

इस देरी की मुख्य वजह असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में संभावित विधानसभा चुनाव बताए जा रहे हैं। इन राज्यों में चुनावी कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं हुई है, जिससे सुरक्षा और आयोजन से जुड़े मसलों को ध्यान में रखते हुए शेड्यूल तय करने में सावधानी बरती जा रही है।

कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैच कोलकाता और चेन्नई में खेलती हैं, जो चुनावी राज्यों में आते हैं। वहीं गुवाहाटी (असम) राजस्थान रॉयल्स का दूसरा घरेलू मैदान है। ऐसे में चुनाव तारीखों का सीधा असर मैचों के आयोजन पर पड़ सकता है।

आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार नहीं होगा जब चुनावों के कारण शेड्यूल में बदलाव करना पड़े। 2009 में आम चुनावों के चलते पूरा टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका में खेला गया था। 2014 में लीग का पहला चरण यूएई में आयोजित हुआ था। 2019 और 2024 में भी शेड्यूल दो हिस्सों में जारी किया गया था। वहीं कोविड-19 महामारी के दौरान 2020 और 2021 सीजन में भी आयोजन स्थल और समय में बदलाव किए गए थे।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

वहीं रिपोर्ट्स के अनुसार, मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु को सीजन का उद्घाटन मैच खेलने के लिए निर्धारित किया गया है, हालांकि उनके प्रतिद्वंद्वी का नाम अभी तय नहीं हुआ है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार