Finn Allen Record: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के सलामी बल्लेबाज़ फिन एलन (Finn Allen) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के खिलाफ 265.71 की तूफानी स्ट्राइक रेट से बैटिंग की और 35 गेंदों पर 4 चौके और 10 छक्के ठोककर 93 रन बनाए। गौरतलब है कि इस मुकाबले के दौरान फिन एलन एक 18 साल पुराना महारिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब थे, लेकिन वो ये कारनामा करने से चूक गए।
दरअसल, ये रिकॉर्ड महान बल्लेबाज़ ब्रैंडन मैक्कुलम (Brendon McCullum) के नाम दर्ज है, जिन्होंने आज से 18 साल पहले (साल 2008) KKR के लिए एक इनिंग में 13 छक्के (73 गेंदों पर नाबाद 158 रन बनाम RCB) ठोके थे। वो दिन था और आज का दिन है, KKR के लिए कोई भी दूसरा बल्लेबाज़ एक इनिंग में 13 या उससे ज्यादा छक्के नहीं लगा पाया है।
एक समय था जब आंद्रे रसेल ये रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद ही करीब पहुंच गए थे। उन्होंने साल 2018 में CSK के गेंदबाज़ों की कुटाई करके 11 छक्के (36 गेदों पर नाबाद 88 रन) लगाए थे। हालांकि वो भी फिन एलन की तरह ही ये कारनामा नहीं कर पाए।
KKR के लिए एक इनिंग में सर्वाधिक छक्के
- ब्रैंडन मैक्कुलम - 13 छक्के बनाम RCB, बेंगलुरु 2008
- आंद्रे रसेल - 11 छक्के बनाम CSK, चेन्नई साल 2018
- फिन एलन - 10 छक्के बनाम DC, दिल्ली साल 2026
- फिन एलन - 10 छक्के बनाम GT, कोलकाता साल 2026
बताते चलें कि 27 साल के फिन एलन भले ही ब्रैंडन मैक्कुलम का महारिकॉर्ड नहीं तोड़ सके, लेकिन वो KKR के लिए गुजरात टाइटंस के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी जरूर बन गए हैं। एक बार फिर बता दें कि उन्होंने 35 गेंदों पर 4 चौके और 10 छक्के ठोककर 93 रन बनाए और ये कारनामा किया।
Also Read: LIVE Cricket Score
बात करें अगर KKR vs GT मैच के नतीजे की तो ये मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स ने 247 रन डिफेंड करके गुजरात टाइटंस से 29 रनों से जीता। GT पर जीत के बाद अब KKR पॉइंट्स टेबल पर सातवें पायदान पर पहुंच गई है। उनके नाम 12 मैचों में 5 जीत के साथ 11 अंक दर्ज है। दूसरी तरफ GT 13 मैचों में 8 जीत और 16 अंक के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद है।