IPL 2026 Orange Cap Table Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने सोमवार (27 अप्रैल) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 39वें मुकाबले में 15 गेंदों  में नाबाद 23 रन बनाए। 

Advertisement

इस मुकाबले के साथ ही कोहली ऑरेंज कैप टेबल में हेनरिक क्लासेन और शुभमन गिल को पछाड़कर दोबारा टॉप 5 में वापस आ गए हैं। कोहली के 8 मैच में 58.50  की औसत और 162.50 की  स्ट्राईक रेट से 351 रन बनाए हैं। 8 मैच में 380 रन के साथ अभिषेक शर्मा ने ऑरेंज कैप पर कब्जा किया हुआ है। 

Advertisement

आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप टेबल

अभिषेक शर्मा – 380  रन

केएल राहुल- 358 रन

वैभव सूर्यवंशी- 357 रन

Advertisement

विराट कोहली- 351 रन

हेनरिक क्लासेन- 349 रन

अपनी पारी के दौरान 11 रन बनाते ही कोहली ने आईपीएल में अपने 9000 रन पूरे कर लिए। टूर्नामेंट के इतिहास में कोहली यह मुकाम हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। 

Advertisement

गौरतलब है कि इस मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली को 9 विकेट से हरा दिया।  पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली 16.3 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। एक समय स्कोर 8 रन पर 6 विकेट था लेकिन निचले क्रम में अभिषेक पोरेल (30 रन) की पारी ने टीम  को सबसे कम स्कोर सिमटने से बचा लिया। 

आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड ने 4 विकेट, भुवनेश्ववर कुमार ने 3 विकेट,  सुयश शर्मा,क्रुणाल पांड्या औऱ रसिख सलाम डार ने 1-1 विकेट  लिया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में आरसीबी ने 6.3 ओवर मे ही 1 विकेट  के नुकसान पर जीत हासिल कर लिया। कोहली के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने नाबाद 34 रन बनाए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार