IPL 2026 Orange Cap Table Update: रविवार (26 अप्रैल) को आईपीएल 2026 के दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स औऱ गुजरात टाइटंस वहीं दूसरा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच। इस मुकाबलों के बाद ऑरेंज कैप टेबल में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है। 

Advertisement

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप अभिषेक शर्मा के ही सिर सजी है। उन्होंने अभी तक 8 मैच की में 54.29 की औसत से 380 रन बनाए हैं।  हालांकि विराट कोहली (328) को पछाड़कर गुजरात के कप्तान शुभमन गिल टॉप 5 में शामिल हो गए हैं।

Advertisement

आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप टेबल में टॉप 5 खिलाड़ी 

अभिषेक शर्मा- 380 रन

केएल राहुल- 357 रन

वैभव सूर्यवंशी- 357 रन

Advertisement

हेनरिक क्लासेन- 349 रन

शुभमन गिल- 330 रन

बता दें कि लखनऊ के मैच के बाद रिंकू केकेआर के लिए मौजूदा सीजन में सबसे ज्यादा रन के मामले में टॉप पर पहुंच गए हैं, उनके 7 पारियों में 215 रन हो गए हैं। 

Advertisement

गौरतलब है कि दिन के दूसरे मुकाबले में केकेआर ने सुपर ओवर तक पहुंचे आईपीएल 2026 के मुकाबले में रोमांचक जीत हासिल की।  केकेआर ने 7 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। जिसमें रिंकू सिंह ने 51 गेंदों में नाबाद 83 रन की शानदार पारी खेलकर सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 

लखनऊ के लिए गेंदबाजी में धमाल मचाते हुए मोहसिन खान ने 5 विकेट झटके। 

लक्ष्य का पीछा कर रही लखनऊ को आखिरी गेंद पर जीत के लिए सात रन की दरकार थी और मोहम्मद शमी ने छ्क्का जड़कर स्कोर टाई कर दिया और मैच सुपर ओवर में गया। लखनऊ के लिए ऋषभ पंत ने 42 रन और एडेन मार्करम ने 31 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

सुपर ओवर में सुनील नारायण ने अपना कमाल दिखाया औऱ 3 गेंद के अंदर निकोलस पूरन और एडेन मार्करम को आउट कर दिया। केकेआर को 2 रन का लक्ष्य मिला जो रिंकू के चौके की बदौलत पहली गेंद पर ही हासिल हो गया।  
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार