IPL 2026 Points Table Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोमवार (27 अप्रैल) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की।
आठ मैच में छठी जीत के साथ आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। आरसीबी के 12 पॉइंट्स हैं और टीम ने प्लेऑफ की तरह एक और कदम बढ़ा लिया है। पंजाब किंग्स की टीम 13 पॉइंट्स के साथ टॉप पर बनी हुई है।
वहीं करारी हार के बाद बी दिल्ली कैपिटल्स सातवें नंबर पर ही बनी हुआई है। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम की आठ मैच में यह पांचवीं हार है और नेट रनरेट गिरकर-1.060 हो गया है जो दसवें नंबर पर काबिज लखनऊ सुपर जायंट्स के बाद सबसे ज्यादा है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली 16.3 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। एक समय स्कोर 8 रन पर 6 विकेट था लेकिन निचले क्रम में अभिषेक पोरेल (30 रन) की पारी ने टीम को सबसे कम स्कोर सिमटने से बचा लिया।
आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड ने 4 विकेट, भुवनेश्ववर कुमार ने 3 विकेट, सुयश शर्मा,क्रुणाल पांड्या औऱ रसिख सलाम डार ने 1-1 विकेट लिया।
Also Read: LIVE Cricket Score
जवाब में आरसीबी ने 6.3 ओवर मे ही 1 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर लिया। देवदत्त पडिक्कल ने नाबाद 34 रन और विराट कोहली ने नाबाद 23 रन बनाए।