IPL 2026 Points Table Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोमवार (27 अप्रैल) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 9 विकेट से शानदार जीत हासिल की। 

Advertisement

आठ मैच में छठी जीत के साथ आरसीबी की टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर बनी हुई है। आरसीबी के 12 पॉइंट्स हैं और टीम ने प्लेऑफ की तरह एक और कदम बढ़ा लिया है। पंजाब किंग्स की टीम 13 पॉइंट्स के साथ टॉप पर बनी हुई है। 

Advertisement

वहीं करारी हार के बाद बी दिल्ली कैपिटल्स सातवें नंबर पर ही बनी हुआई  है। अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम की आठ मैच में यह पांचवीं हार है और नेट रनरेट गिरकर-1.060 हो गया है जो दसवें नंबर पर काबिज लखनऊ सुपर जायंट्स के बाद सबसे ज्यादा है। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद दिल्ली 16.3 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। एक समय स्कोर 8 रन पर 6 विकेट था लेकिन निचले क्रम में अभिषेक पोरेल (30 रन) की पारी ने टीम  को सबसे कम स्कोर सिमटने से बचा लिया। 

आरसीबी के लिए जोश हेजलवुड ने 4 विकेट, भुवनेश्ववर कुमार ने 3 विकेट,  सुयश शर्मा,क्रुणाल पांड्या औऱ रसिख सलाम डार ने 1-1 विकेट  लिया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में आरसीबी ने 6.3 ओवर मे ही 1 विकेट  के नुकसान पर जीत हासिल कर लिया। देवदत्त पडिक्कल ने नाबाद 34 रन और विराट कोहली ने नाबाद 23 रन बनाए। 
 

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार