IPL 2026 Points Table After KKR vs SRH Clash: सनराइजर्स हैदराबाद ने गुरुवार (2 अप्रैल) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में 65 रन की शानदार जीत हासिल की। हैदराबाद की यह दो मैच में पहली जी है और कोलकाता की लगातार दूसरी हार है।

Advertisement

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल

Advertisement

इस मुकाबले के बाद केकेआर पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर खिसक गई है, जबकि हैदराबाद छठे स्थान पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स इस सीज़न के अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स पर मिली शानदार जीत की बदौलत पॉइंट्स टेबल में सबसे ऊपर है। उनके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स का नंबर आता है, जिन्होंने इस सीज़न के अपने-अपने शुरुआती मैच जीते हैं।

गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स क्रमशः सातवें और आठवें स्थान पर हैं।

IPL 2026 ऑरेंज औऱ पर्पल कैप

सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए ऑरेंज कैप केकेआर के अंगकृष रघुवंशी के नाम है, जिन्होंने 2 मैच में 51.50 की औसत औऱ 177.59 की स्ट्राईक रेट से 103 रन बनाए। रघुवंशी ने सीजन के पहले दोनों मैच में अर्धशतक लगाए हैं।

Advertisement

सबसे ज्यादा विकेट के लिए पर्पल कैप हैदराबाद के जयदेव उनादकट के पास है, जिन्होंने 2 मैच में 4 विकेट लिए हैं।

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद हैदराबाद ने 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए। जिसमें हेनरिक क्लासेन ने 35 गेंदों में 52 रन, अभिषेक शर्मा ने 21 गोंदं में 48 रन, ट्रैविस हेड ने 21 गेंदों में 46 रन और नीतीश कुमार रेड्डी ने 24 गेंदों में 39 रन की पारी खेली।

केकेआर के लिए गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट, वैभव अरोड़ा ने 2 विकेट, कार्तिक त्यागी और अनूकुल रॉय ने 1-1 विकेट लिया।

Advertisement

जवाब में केकेआर 16 ओवर में 161 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 52 रन, फिन एलन ने 7 गेंदों में 28 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट ने 3 विकेट, ईशान मलिंगा, नीतीश कुमार रेड्डी ने 2-2 विकेट, हर्ष दुबे ने 1 विकेट लिया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार