IPL 2026 Points Table Update: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने मंगलवार (7 अप्रैल) को गुवाहटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए बारिश से बाधित आईपीएल 2026 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 27 रन से हरा दिया।

Advertisement

बारिश के कारण मुकाबला तय समय पर शुरू नहीं हुआ और ओवरों की संख्या घटाकर 11 ओवर प्रति पारी की गई। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने बाद 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए।  जिसमें यशस्वी जायसवाल ने 32 गेंदों में नाबाद 77 रन, वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 39 रन बनाए।

Advertisement

जवाब में मुंबई 9 विकेट गवाकर 123 रन बना सकी। पहले 5 विकेट सिर्फ 46 रन के स्कोर तक गिर गए औऱ इसके बाद नमन धीर 13 गेंदों मे 25 रन औऱ शेरफेन रदरफोर्ड ने 8 गेंदों में 25 रन की पारी खेली।

पॉइंट्स टेबल में उलटफेर

लगातार तीन जीत के साथ राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल मे पंजाब किंग्स को पछाड़कर पहले नंबर पर आ गए हैं। 6 पॉइंट्स के साथ राजस्थान का नेट रनरेट +2.403 हो गया है। बता दें कि तीसरी बार ऐसा हुआ है जब राजस्थान ने एक सीजन के पहले तीनों मैच जीते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं तीन मैच में लगातार दूसरी हार के बाद मुंबई इंडियंस सातवें नंबर पर है। 2 पॉइंट्स के के साथ मुंबई का नेट रनरेट गिरकर -0.715 हो गया है।
 

Advertisement

ऑरेंज और पर्पल कैप

इस मैच के बाद सबसे ज्यादा रन के साथ यशस्वी जायसवाल ने ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली है। उन्होंने तीन पारियों में 170 की औसत और 163.46 की स्ट्राईक रेट से 170 रन बनाए हैं।

वहीं सबसे ज्यादा विकेट के लिए पर्पल कैप भी राजस्थान के रवि बिश्नोई ही हैं। उन्होंने तीन मैच में 7 विकेट अपने खाते में डाले हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार