IPL 2026 Points Table Update: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने शनिवार (25 अप्रैल) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के 36वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत हासिल की।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद राजस्थान ने 6 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने 37 गेंदों में 103 रन औऱ ध्रुव जुरेल ने 35 गेंदों में 51 रन की पारी खेली।
जवाब में हैदराबाद ने 18.3 ओवर में ही जीत हासिल कर ली। जिसमें शानदार अर्धशतक जड़ते हुए ईशान किशन ने 31 गेंदों में 74 रन, अभिषेक शर्मा ने 29 गेंदों में 57 रन बनाए। मिडल ऑर्डर में नीतीश कुमार रेड्डी ने 18 गेंदों में ताबड़तोड़ 36 रन जोड़े। जिसकी बदौलत हैदराबाद ने आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे बड़ा रनचेज पूरा किया।
इस जीत के साथ हैदराबाद ने पॉइंट्स टेबल में उलटफेर किया है और राजस्थान को पछाड़कर टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। हैदराबाद की आठ मैच में पांचवीं औऱ लगातार चौथी जीत है।10 पॉइंट्स के साथ हैदराबाद टीम का नेट रनरेट +0.815 हो गया है। वहीं राजस्थान की टीम खिसककर चौथे नंबर पर आ गई है। उसके भी 10 पॉइंट्स हैं लेकिन रनरेट के मामले में पीछे है।
विजयी रथ पर सवार पंजाब किंग्स टॉप पर बनी हुई है। पंजाब के 13 पॉइंट्स हो गए हैं औऱ प्लेऑफ में जगह पक्की करने की दहलीज पर है। वहीं दिल्ली कैपिटल्स सात मैच में चौथी हार के साथ छठे नंबर पर हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
इस मुकाबले में ईशान किशन को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।