SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे (Praful Hinge) ने सोमवार (13 अप्रैल) को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में बेहतरीन गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। 

Advertisement

डेब्यू मैच में हिंगे हैदराबाद के लिए पारी का पहला ओवर डालने आए और इतिहास रच दिया। उन्होंने ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार फॉर्म में चल रहे वैभव  सूर्यवंशी (0), चौथी गेंद पर ध्रुव जुरेल (0) और छठी और आखिरी गेंद लुआन-ड्रे प्रिटोरियस (0) को आउट किया। 

Also Read: LIVE Cricket Score

हिंगे आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने डेब्यू मैच में पहले ओवर में तीन विकेट लिए हैं। वहीं आईपीएल में पहली बार ऐसा हुआ है जब पारी के पहले ओवर में 3 विकेट गिरे हैं। 

हिंग ने इस मैच में पावरप्ले (1 से 6 ओवर) के तीन ओवर डाले, जिसमें कुल 4 विकेट लिए। वह आईपीएल इतिहास के आठवें गेंदबाज बने हैं, जिन्होंने एक आईपीएल पारी में पावरप्ले में चार या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं।  

IPL की किसी पारी के 1-6 ओवरों के अंदर 4 या उससे ज़्यादा विकेट

Advertisement

5/12 - इशांत शर्मा (डेक्कन चार्जर्स) बनाम कोच्चि टस्कर्स, कोच्चि, 2011

4/11 - शोएब अख्तर (केकेआर) बनाम दिल्ली डेयरडेविल्स , कोलकाता, 2008

4/9 - अजीत चंदीला (राजस्थान रॉयल्स) बनाम पुणे वॉरियर्स, जयपुर, 2012

Advertisement

4/8 - धवल कुलकर्णी (गुजरात लायंस) बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2016 Q1

4/29 - पैट कमिंस (केकेआर) बनाम राजस्थान रॉयल्स, दुबई, 2020

4/16 - दीपक चाहर (सीएके) बनाम केकेआर, मुंबई WS, 2021

Advertisement

4/7 - मोहम्मद शमी (गुजरात टाइटंस) बनाम दिल्ली कैपिटल्स, अहमदाबाद, 2023

4/18 - प्रफुल हिंगे (सनराइजर्स हैदराबाद) बनाम राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद, 2026
 

कौन है प्रफुल्ल हिंगे

Advertisement

विदर्भ के युवा दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे ने घरेलू क्रिकेट में अपनी मेहनती और भरोसेमंद प्रदर्शन से मजबूत पहचान बनाई है। आईपीएल में कदम रखने से पहले उन्होंने रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने केवल 10 फर्स्ट क्लास मैचों में 26.67 की औसत से 27 विकेट हासिल किए।

मजेदार बात यह है कि इस मैच से पहले हिंगे ने टी-20 क्रिकेट में सिर्फ एक ही मुकाबला खेला था। जिसमें चार ओवर में 23 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था।

हैदराबाद ने आईपीएल 2026 रके मिनी ऑक्शन में हिंगे को 30 लाख रुपये में खरीदा था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार