RCB vs KKR: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के पास बुधवार (13 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।
14000 T20 रन
कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 425 मैच की 408 पारियों में 41.93 की औसत से 13922 रन बनाए हैं। अगर इस मैच में 78 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाले भारत के पहले औऱ दुनिया के छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स, डेविड वॉर्नर और जोस बटलर ही यह मुकाम हासिल कर पाए हैं।
सबसे तेज 14000 टी-2 रन
इसके अलावा वह सबसे तेज 14000 टी-20 रन बनाने का कीर्तिमान भी बना लेंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है।
सबसे कम पारियों में 14000 टी-20 रन
क्रिस गेल- 423 पारी
डेविड वॉर्नर- 431 पारी
जोस बटलर- 468 पारी
एलेक्स हेल्स-505 पारी
कीरोन पोलार्ड- 633 पारी
Also Read: LIVE Cricket Score
बता दें कि पिछले कुछ मुकाबलों कोहली का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा है। उन्होंने अभी तक 11 मुकाबलों में 42.11 की औसत से 379 रन बनाए हैं। हालांकि आरसीबी के लिए वह अभी तक सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं।