RCB vs KKR: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli)  के पास बुधवार (13 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

Advertisement

14000 T20 रन

Advertisement

कोहली ने टी-20 क्रिकेट में 425 मैच की 408 पारियों में 41.93  की औसत से 13922 रन बनाए हैं। अगर इस मैच में 78 रन बना लेते हैं तो टी-20 क्रिकेट में 14000 रन बनाने वाले भारत के पहले औऱ दुनिया के छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, एलेक्स हेल्स, डेविड वॉर्नर और जोस बटलर ही यह मुकाम हासिल कर पाए हैं। 

सबसे तेज 14000 टी-2 रन

इसके अलावा वह सबसे तेज 14000 टी-20 रन बनाने का कीर्तिमान भी बना लेंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम दर्ज है।

सबसे कम पारियों में 14000 टी-20 रन

Advertisement

क्रिस गेल- 423 पारी

डेविड वॉर्नर- 431 पारी

जोस बटलर- 468 पारी

Advertisement

एलेक्स हेल्स-505 पारी

कीरोन पोलार्ड- 633 पारी

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि पिछले कुछ मुकाबलों कोहली का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा है। उन्होंने अभी तक 11 मुकाबलों में 42.11 की औसत से 379 रन बनाए हैं। हालांकि आरसीबी के लिए वह अभी तक सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार