Rajasthan Royals vs Gujarat Titans: राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने शनिवार (9 मई) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में 16 गेंदों में 36 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के जड़े।
टी-20 में सबसे कम उम्र में 100 छक्के
टी-20 क्रिकेट इतिहास में सबसे कम उम्र में 100 छक्के जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड सूर्यवंशी ने अपने नाम कर लिया। सूर्यवंशी ने 15 साल 43 दिन की उम्र में यह कारनामा कर अफगानिस्तान के रहमानुल्लाह गुरबाज (20 साल 25 दिन) को पीछे छोड़ा।
इसके अलावा उन्होंने सबसे कम 29पारियों में और सबसे कम 514 गेंदों में टी-20 क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे किए हैं, जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
एक आईपीएल सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाडियों की लिस्ट में सूर्यवंशी टॉप पर पहुंच गए हैं। मौजूदा सीजन में पावरप्ले के दौरान वह अभी तक 32 छक्के जड़ चुके और इस लिस्ट में उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ा है।
अय्यर से निकले आगे
एक आईपीएल सीजन में बतौर भारतीय सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सूर्यवंशी दूसरे नंबर पर आ गए हैं। मौजूदा सीजन में अभी तक सूर्यवंशी 40 छक्के जड़ चुके हैं। 42 छक्के के साथ अभिषेक इस लिस्ट में टॉप पर हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
मौजूदा आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सूर्यवंशी संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं। वह अभी तक 11 पारियों में 40 की औसत और 236.56 की स्ट्राईक रेट से 440 रन बना चुके हैं।