आईपीएल 2027 की मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों ने अपने रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार ऑक्शन का आयोजन 16 दिसंबर को होना है और खिलाड़ियों को रिटेन करने की आज यानी मंगलवार (17 नवंबर) को आखिरी तारीख थी। इससे पहले कई बड़े खिलाड़ियों की टीमों के बीच अदला-बदली भी हो चुकी है।
ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स को छोड़कर दिल्ली कैपिटल्स में वापस आ गए हैं, जबकि कुलदीप यादव अब लखनऊ की टीम का हिस्सा बन गए हैं। इस ट्रेड के तहत पंत की सैलरी 27 करोड़ रुपये से घटकर 15 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं, कुलदीप यादव 13.5 करोड़ रुपये की अपनी पुरानी फीस पर ही लखनऊ से जुड़े।
इसके अलावा कुछ दिन पहले ही मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच भी बड़ा ट्रेड हुआ है। हार्दिक पांड्या मुंबई को छोड़कर पंजाब किंग्स में चले गए हैं, जबकि अर्शदीप सिंह अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे। पंजाब ने हार्दिक को 18 करोड़ रुपये की फीस पर अपनी टीम में शामिल किया है, जबकि अर्शदीप भी 18 करोड़ रुपये में मुंबई से जुड़े हैं।
वहीं आज लखनऊ सुपर जायंट्स ने भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज शमी को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया है। लखनऊ में 10 करोड़ रुपये की फीस पाने वाले शमी अब 8 करोड़ रुपये की संशोधित फीस पर राजस्थान की टीम का हिस्सा होंगे। उनके साथ बाएं हाथ के स्पिनर एम सिद्धार्थ भी लखनऊ से राजस्थान में आ गए हैं। सिद्धार्थ अपनी 75 लाख रुपये की मौजूदा फीस पर ही राजस्थान से जुड़े हैं। वहीं, इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन राजस्थान रॉयल्स को छोड़कर लखनऊ सुपर जायंट्स में शामिल हो गए हैं। लखनऊ ने उन्हें 2.4 करोड़ रुपये की मौजूदा फीस पर ट्रेड किया है।
IPL 2027 के लिए सभी टीमों की रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, रिचर्ड ग्लीसन, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा और सात्विक देसवाल।
गुजरात टाइटंस: ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया, शाहरुख खान और कॉनर एस्टरहुइजन।
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, कामिंदु मेंडिस, जयदेव उनादकट, दिलशान मदुशंका, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, शिवम मावी, जेराल्ड कोएत्जी और डेविड पेन।
राजस्थान रॉयल्स: शिमरॉन हेटमायर, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, क्वेना मफाका, कुलदीप सेन, युधवीर सिंह, विग्नेश पुथुर और रवि सिंह।
पंजाब किंग्स: लॉकी फर्ग्यूसन, मिचेल ओवेन, नेहल वढेरा, पायला अविनाश, प्रवीण दुबे और विशाल निषाद।
दिल्ली कैपिटल्स: मिचेल स्टार्क, नीतीश राणा, अभिषेक पोरेल, पथुम निसांका, बेन डकेट, करुण नायर, साहिल पारख, दुशमंथा चमीरा, रेहान अहमद और अजय मंडल।
कोलकाता नाइट राइडर्स: मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, अजिंक्य रहाणे, रचिन रविंद्र, राहुल त्रिपाठी, आकाश दीप, उमरान मलिक, नवदीप सैनी, तेजस्वी दहिया, ब्लेसिंग मुजरबानी, दक्ष कामरा और लवनीत सिसोदिया।
मुंबई इंडियंस: ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, अथर्व अंकोलेकर, केशव महाराज, मोहम्मद इजहार, दानिश मालवर, मयंक मार्कंडे और मयंक रावत।
चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स: एमएस धोनी, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, जैक फॉल्क्स, अमन खान, कुलदीप यादव, आकाश मधवाल, डियान फॉरेस्टर और मैकनील नोरोन्हा।
Also Read: LIVE Cricket Score
लखनऊ सुपर जायंट्स: आवेश खान, एनरिक नॉर्खिया, वानिंदु हसरंगा, मैथ्यू ब्रीट्जके, जॉर्ज लिंडे, नमन तिवारी और अर्शिन कुलकर्णी।