21 दिसंबर। आईपीएल 2019 के ऑक्शन में इस बार जयदेव उनादकट सबसे ज्यादा रकम पाने वाले खिलाड़ी बनकर उभरे। जयदेव को राजस्थान रॉयल्स ने 8.4 करोड़ रूपये में खरीदा।

Advertisement

आपको बता दें कि भारत के महान सुनील गावस्कर ने एक खास बयान महान कपिल देव के बारे में दिया है। सुनील गावस्कर ने कहा कि यदि आईपीएल ऑक्शन में महान ऑलराउंडर कपिल देव के लिए ऑक्शन होता तो उनको खरीदने के लिए 25 करोड़ से ज्यादा करोड़ रूपये फ्रेंचाइजियों को खर्च करने पड़ते।

Advertisement

सुनील गावस्कर ने कहा कि कपिल देव इस छोटे फॉर्मेट में खेलते तो कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स अपने नाम कर चुके होते।

इसके साथ - साथ गावस्कर ने एक खास बयान में कहा कि साल 1983 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ कपिल देव की 175 रनों की पारी सबसे अच्छी पारी है। गौरतलब है कि कपिल देव को सर्वकालिन बेस्ट ऑलराउंडर का खिताब मिल चुका है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार