IPL Auction 2021: आईपीएल 2021 के मिनी ऑक्शन के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे से एक लड़की की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 29 साल की इस लड़की का नाम काव्या मारन है। काव्या मारन सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक कलानिधि मारन की बेटी हैं। कलानिधि मारन 'सन नेटवर्क' के संस्थापक हैं, जो एशिया की सबसे अधिक लाभदायक मीडिया कंपनियों में से एक है।

Advertisement

काव्या मारन को पिछले कुछ वर्षों से सनराइजर्स हैदराबाद के आईपीएल कारवां में एक प्रमुख चेहरे के रूप में देखा जा सकता है। काव्या आईपीएल के दौरान स्टैंड्स में ऑरेंज जर्सी पहने टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आ चुकी हैं। आईपीएल 2021 के मिनी ऑक्शन के दौरान एक बार फिर वह सुर्खियों में आ गई हैं।

Advertisement

तेज गेंदबाजों का रहा बोलबाला: इस ऑक्शन के दौरान साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16 करोड़ 25 लाख देकर अपनी टीम में शामिल किया वहीं ग्लेन मैक्सवेल को 14 करोड़ 25 लाख में आरसीबी ने खरीदा है। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी काइल जैमीसन को आरसीबी ने 15 करोड़ रुपए में खरीदा है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार