IPL Auction 2021: भारत के तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत आईपीएल 2021 में शिरकत करते हुए नजर आ सकते हैं। 7 साल के प्रतिबंध के समाप्त होने के बाद श्रीसंत ने सैयद मुश्ताक अली टी 20 ट्रॉफी से क्रिकेट में वापसी कर ली है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि केरल एक्सप्रेस एक बार फिर आईपीएल में मैदान पर दौड़ते हुए नजर आएगी।

Advertisement

आईपीएल 2021 में श्रीसंत राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेल सकते हैं। राजस्थान रॉयल्स ने स्टीव स्मिथ को रिलीज करके संजू सैमसन को आईपीएल 2021 में टीम का कप्तान नियुक्त किया है। सैयद मुश्ताक अली टी 20 ट्रॉफी में संजू सैमसन ही केरल की टीम की कप्तानी कर रहे हैं जिसमें श्रीसंत भी शामिल हैं। 

Advertisement

श्रीसंत ने सैयद मुश्ताक अली टी 20 ट्रॉफी में अब तक केरल की तरफ से सभी मैच खेले हैं इसका मतलब साफ है कि कप्तान संजू सैमसन को श्रीसंत पर काफी भरोसा है। बीते दिनों श्रीसंत ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान कहा था कि वह आईपीएल 2021 नीलामी में अपना नाम जरूर देंगे। 

श्रीसंत आईपीएल में शिरकत करना चाहते हैं इस बात में कोई शक नहीं है। इंटरनेशनल गेंदबाज होने के बावजूद वह नीलामी में खुद की बेस प्राइज सबसे कम 20 लाख रूपए रख सकते हैं। क्योंकि करोड़ों की बोली लगाकर उन्हें कोई फ्रेंचाइजी अपनी टीम में शामिल करे इस बात की संभावना काफी कम है। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार