VIDEO: 'पहले पापा बिके थे आज हम बिके हैं', ट्रोल हुआ सचिन तेंदुलकर का बेटा अर्जुन; आ रहे हैं ऐसे कमेंट

Updated: Fri, Feb 19 2021 13:40 IST
Cricket Image for Ipl Auction 2021 Sachin Tendulkar Son Arjun Troll After Being Picked Up By Mumbai (Arjun Tendulkar (image source: twitter))

IPL 2021: आईपीएल 2021 के मिनी ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को 20 लाख रुपए में अपनी टीम में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा बनने पर अर्जुन काफी खुश हैं और उन्होंने वीडियो संदेश जारी करके उनपर भरोसा जताने के लिए मुंबई फ्रेंचाइजी को धन्यवाद दिया है।

अर्जुन तेंदुलकर ने कहा, 'बचपन से ही मैं मुंबई इंडियंस का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। मैं टीम के कोच, ओनर्स और सपोर्ट स्टाफ को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे टीम में शामिल किया। मैं बहुत ज्यादा उत्साहित हूं मुंबई पलटन का हिस्सा बनने को लेकर और अब मैं मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनकर मैदान में उतरने का इंतजार नहीं कर सकता हूं।'

हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स द्वारा उन्हें ट्रोल भी किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'पापा पहले बिके थे और अब मैं बिका हूं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लगता है 3-4 दिन पहले से ही रट्टा मार रहा था।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पापा को धन्यवाद बोलो और किसी को नहीं क्योंकि सचिन ने ही ही सारे पैसे दिए हैं।'

क्रिस मॉरिस ने मारी बाजी: इस ऑक्शन के दौरान साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16 करोड़ 25 लाख देकर अपनी टीम में शामिल किया वहीं ग्लेन मैक्सवेल को 14 करोड़ 25 लाख में आरसीबी ने खरीदा है। न्यूजीलैंड के खिलाड़ी काइल जैमीसन को आरसीबी ने 15 करोड़ रुपए में खरीदा है। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें