आईपीएल 2022 में 2 नई टीमों का आगमन हुआ है और अब टीमों की संख्या बढ़कर 8 से 10 हो गई है। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार कोई भी आईपीएल फ्रैंचाइजी केवल 4 खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती है जिसमें एक खिलाड़ी राइट टू मैच कार्ड के इस्तेमाल से टीम में आएगा।

Advertisement

इसी बीच रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के लिए एक बड़ी खबर आ रही है। कहा जा रहा है कि मुंबई की टीम  आईपीएल 2022 से पहले शायद ही टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को रिटेन करे।

आईपीएल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने कहा,"मुझे लगता है कि बीसीसीआई तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने के फार्मूले के ऊपर काम करेगी और एक आरटीआई होगा। अगर एटीएम नहीं है तो 4 खिलाड़ियों को रिटेन किया जा सकता है। रोहित शर्मा और भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टीम निसंदेह रिटेन करेगी।"

आगे बात करते हुए सूत्र ने कहा है कि तीसरे खिलाड़ी के रूप में कीरोन पोलार्ड को रिटेन किया जाएगा। साथ ही सूत्र ने ये भी कहा कि अभी तक 10% से भी कम चांस है कि मुंबई की टीम हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2022 में फिर से टीम में शामिल करे।

बता दें कि हार्दिक पांड्या का हालिया प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। वो आईपीएल में भी मुंबई के लिए कुछ खास नहीं कर पा रहे थे। इसके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ भी वो कुछ खास नहीं कर पाए थे और गेंदबाजी ना करने के कारण उन पर लगातार सवाल कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार