नई दिल्ली, 2 अगस्त| भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन का महेंद्र सिंह धोनी के इंटरनेशनल करियर से कोई लेना देना नहीं है। धोनी ने अपना आखिरी मैच पिछले साल विश्व कप में सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। तब से वह टीम से आराम के नाम से बाहर चल रहे हैं।

Advertisement

ऐसा कहा जा रहा था कि इस साल होने वाले आईपीएल में धोनी का प्रदर्शन इसी साल के अंत में होने वाले टी-20 विश्व कप में उनके चुने जाने को लेकर फैसला करेगा। आईपीएल मार्च में होना था जो कोविड-19 के कारण स्थगित हो गया। टी-20 विश्व कप भी कोविड-19 के कारण इस साल नहीं होगा, इसे भी स्थगित कर दिया गया है।

Advertisement

अब आईपीएल सितंबर-नवंबर में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाना है।

नेहरा ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, "जहां तक धोनी के इंटरनेशनल करियर की बात है तो मुझे नहीं लगता कि आईपीएल का इससे कोई लेना-देना है। अगर आप चयनकर्ता हो, कप्तान हो, कोच हो तो सबसे अहम चीज है कि अगर वह खेलने को तैयार हैं तो वह मेरी लिस्ट में सबसे पहले होंगे।"

उन्होंने कहा, "जहां तक मैं धोनी को जानता हूं। धोनी ने भारत के लिए अपना आखिरी मैच खुशी-खुशी खेल लिया है, उन्हें कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।"

बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, "मीडिया के लोग होने के नाते हम इस तरह की चीजों पर चर्चा कर सकते हैं क्योंकि उन्होंने संन्यास की घोषणा नहीं की है, इसलिए मुझे लगता है कि वह इस पर फैसला लेंगे और वही बता सकते हैं कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है।"

Advertisement

नेहरा ने विश्व कप सेमीफाइनल में धोनी का जिक्र किया और कहा कि जब तक वो मैदान पर थे, भारत के जीतने की संभावनाएं थीं।

नेहरा ने कहा, "मेरे लिए धोनी का खेल कभी नीचे नहीं आ सकता। भारत के लिए जो आखिरी मैच उन्होंने खेला था, उसमें जब तक धोनी मैदान पर थे, भारत के फाइनल में पहुंचने की संभावना थी और जैसे ही वो रन आउट हुए, सारी उम्मीदें खत्म हो गईं।"

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इस आईपीएल से धोनी के रुतबे में कोई अंतर आएगा। मुझे नहीं लगता कि आईपीएल जैसा टूर्नामेंट धोनी के चयन का पैमाना होना चाहिए। यह सिर्फ बात करने का एक मुद्दा हो सकता है।"
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार